Coronavirus Alert: हजारीबाग के पॉजिटिव मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री से गिरिडीह में संक्रमण का डर, पांच प्रवासियों की हो रही तलाश

हजारीबाग के संक्रमित मरीज के साथ गिरिडीह के पांच प्रवासी मजदूरों के मुंबई से सफर की सूचना गिरिडीह जिला प्रशासन को मिल चुकी है। हालांकि पांचों मजदूरों की अब तक सूची उपलब्ध नहीं है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 10 May 2020 10:05 PM (IST) Updated:Sun, 10 May 2020 10:05 PM (IST)
Coronavirus Alert: हजारीबाग के पॉजिटिव मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री से गिरिडीह में संक्रमण का डर, पांच प्रवासियों की हो रही तलाश
Coronavirus Alert: हजारीबाग के पॉजिटिव मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री से गिरिडीह में संक्रमण का डर, पांच प्रवासियों की हो रही तलाश

गिरिडीह, जेएनएन। गिरिडीह के पड़ोसी जिले हजारीबाग में रविवार को कोरोना पॉजिटिव का एक नया मामला सामने आया। मरीज बरकट्ठा का रहने वाला है। मरीज के पॉजिटिव होने के बाद उसकी जो ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है उससे गिरिडीह में दहशत है। मरीज के संपर्क में गिरिडीह के पांच प्रवासी मजदूर रहे हैं। इस बात को लेकर कोरोना संक्रमण का डर है। हालांकि पांचों प्रवासी मजदूरों की जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि उनकी रिपोर्ट क्या है ? पांचों ने मुंबई से गिरिडीह तक हजारीबाग के संक्रमित मरीज के साथ बोलेरो से यात्रा की है।

बरकट्ठा में  नए कोरोना के मामले की पुष्टि हुई है। प्रवासी मजदूरों के रास्ते फिर से कोरोना हजारीबाग में प्रवेश कर गया है। नया मामला बरकट्ठा प्रखंड से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व 38 वर्षीय युवक  मुंबई से गिरिडीह के पांच प्रवासी मजदूरों के साथ  बोलेरो से पहुंचा था। इसकी सूचना जैसे ही प्रशासन को मिली उसे बरही के क्वारंटाइन सेंटर में पहुंचा दिया था। इसके अगले दिन जांच के लिए सैंपल भेज गए थे। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का भी सैंपल लिया जाएगा। वही कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के गांव को सील कर दिया गया है। गांव में सैनिटाइजेश अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। मेडिकल टीम वहां कैंप कर रही है।  जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उसे बरही क्वारंटाइन सेंटर से हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाने लगा है। उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मजदूरों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मजूदरों की स्क्रीनिंग लगातार की जा रही है। अब तक 500 प्रवासी मजदूरों के सैंपल की जांच की जा चुकी है।

हजारीबाग के संक्रमित मरीज के साथ गिरिडीह के पांच प्रवासी मजदूरों के मुंबई से सफर की सूचना गिरिडीह जिला प्रशासन को मिल चुकी है। हालांकि पांचों मजदूरों की अब तक सूची उपलब्ध नहीं है। उनकी तलाश की जा रही है। गिरिडीह के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि हजारीबाग जिला प्रशासन ने संक्रमित मरीज से बात की है। अब तक हजारीबाग जिला प्रशासन ने संक्रमित मरीज के साथ सफर करने वाले गिरिडीह के प्रवासी मजदूरों की सूची नहीं भेजी है। सूची प्राप्त होने के बाद जांच कराई जाएगी। वैसे गिरिडीह प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।

chat bot
आपका साथी