फिर केरोसिन विस्फोट, एक महिला की स्थिति गंभीर

जागरण संवाददाता हजारीबाग हजारीबाग में केरोसिन विस्फोट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:55 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 08:55 PM (IST)
फिर केरोसिन विस्फोट, एक महिला की स्थिति गंभीर
फिर केरोसिन विस्फोट, एक महिला की स्थिति गंभीर

जागरण संवाददाता हजारीबाग : हजारीबाग में केरोसिन विस्फोट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की रात एक बार फिर सदर प्रखंड के अमनारी पंचायत के सेखा गांव में केरोसिन विस्फोट में एक महिला उर्मिला देवी बुरी तरह घायल हो गई है। बताया जाता है कि पहले की तरह ही ढि़बरी में तेल डालने के क्रम में विस्फोट हुआ, जिसमें महिला घायल हो गई। गंभीर हालत में महिला को अमनारी मुखिया अनुप कुमार व ग्रामीणों की मदद से शेख भिखारी मेडिकल कालेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के लोग भी सहम गए। मुखिया ने बताया कि सूचना के बाद उन्होंने कुछ ग्रामीणों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मालूम हो कि अब तक सदर प्रखंड में केरोसिन विस्फोट के आठ मामले सामने आ चुके हैं। इसमें चार लोगों की मौत हो गई है। वही एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों को सरकार की ओर से चार लाख रुपये का मुआवजा भी दिया गया है। लेकिन, एक सप्ताह के बाद दोबारा केरोसिन विस्फोट होने से प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है।

-----------

डोर-डोर सर्वे के दौरान गांव में नही थी महिला

जानकारी के मुताबिक डोर टू डोर सर्वे के दौरान महिला गांव में मौजूद नही थी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविद कुमार ने बताया कि जब तेल उठाव के लिए सर्वे किया जा रहा था तब महिला के घर में ताला लगा था। महिला विधवा है और हजारीबाग के किसी होटल में काम करती थी। सोमवार की शाम ही वह घर लौटी और हादसा हो गया।

chat bot
आपका साथी