भाजपा 65 पार टारगेट करेगी पूरा : सौदान सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह चुनावी दौरा दौरान शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 08:50 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 08:50 PM (IST)
भाजपा 65 पार टारगेट करेगी पूरा  : सौदान सिंह
भाजपा 65 पार टारगेट करेगी पूरा : सौदान सिंह

संवाद सूत्र बरही : भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह चुनावी दौरा दौरान शनिवार को बरही पहुंचे। बरही पहुंचकर उन्होंने जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, युवा मोर्चा के जिला मंत्री रंजीत चंद्रवंशी, विधानसभा विस्तारक, बरही विधानसभा कोर कमेटी सदस्य राजेन्द्र चन्द्रवंशी से बरही विधानसभा का जायजा लिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम और संगठन को लेकर विशेष चर्चा की। उन्होंने बताया कि आगामी 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इस जनसभा में लाखों लोग मोदी जी को सुनने आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बरही विधान सभा के संगठन को लेकर भी खास चर्चा किया। उन्होंने बताया कि भाजपा में चुनाव प्रत्याशी नहीं बल्कि संगठन लड़ती है। बरही विधानसभा के संगठन के सभी कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी समझकर अपनी पूरी ऊर्जा चुनाव के लिए लगाए। इस दौरान भाजपा नेता सांवरमल अग्रवाल, राकेश भास्कर, मोतीलाल चौधरी, राजेश रवानी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी