प्रवासी कामगारों के बीच हुआ किट का वितरण

संसू ईचाक (हजारीबाग) संस्था मानव विकास एवं गूंज नई दिल्ली के सौजन्य से प्रखंड के 20 प्रवासी क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:17 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:17 PM (IST)
प्रवासी कामगारों के बीच हुआ किट का वितरण
प्रवासी कामगारों के बीच हुआ किट का वितरण

संसू, ईचाक (हजारीबाग) : संस्था मानव विकास एवं गूंज नई दिल्ली के सौजन्य से प्रखंड के 20 प्रवासी कामगारों को आजीविका हेतु अलग-अलग सामग्रियों संबंधी का किट प्रदान किया गया। इनमें नाइ दो, बढ़ई दो, प्लंबर दो, बिजली मिस्त्री दो, किसान दो, राजमिस्त्री दो, पेंटर दो, साइकिल मिस्त्री दो, आयरन कार्य के लिए दो लोग शामिल है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सरिता देवी, बीडीओ रिकू कुमारी बीपीओ स्वाति वर्मा, उपप्रमुख चन्द्रदेव प्रसाद मेहता, झामुमो नेता मनोहर राम, सचिव बीरबल प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सचिव ने बताया कि जो लोग कोविड-19 के कारण बाहर से घर वापस हुए हैं। वैसे प्रवासी मजदूरों को जीविकोपार्जन के लिए सामान दिया गया। ताकि अपने गांव में रहकर ही रोजगार करके पूरे परिवार के साथ सकुशल जीवन व्यतीत कर सके। उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस महामारी के प्रति लोगों को सचेत किया और मास्क का उपयोग करने के लिए सुझाव दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीओ, प्रमुख, उप प्रमुख चंद्रदेव प्रसाद मेहता ने अपना अपना विचारों से लोगों को अवगत कराया। मौके पर मालो टुडू, जेबी राम, गंदौरी राणा, अंकित राणा, छोटीलाल मुर्मू, भुनेश्वर ठाकुर, छातो हेम्ब्रम समेत कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी