राज्य में एक साल से विकास कार्य ठप : बाबूलाल

जागरण संवाददाता हजारीबाग राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 08:02 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:02 PM (IST)
राज्य में एक साल से विकास कार्य ठप : बाबूलाल
राज्य में एक साल से विकास कार्य ठप : बाबूलाल

जागरण संवाददाता, हजारीबाग : राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए इसे विकास विरोधी बताया है। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रवास के क्रम में गुरुवार को हजारीबाग पहुंचे बाबूलाल ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में कहा कि राज्य में एक साल से विकास के सभी कार्य पूरी तरह से ठप हैं। मुख्यमंत्री खजाना खाली होने का रोना रोते हैं लेकिन बिना पैसे के भी जो कार्य हो सकते थे वह भी करने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। सूबे की कानून व्यवस्था पूरी तरह बेलगाम और चरमरा गई है।, इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ा है। सम्मेलन में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनक्यारी विधायक अमर कुमार बाउरी, सांसद जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, पूर्व विधायक मनोज यादव, जानकी प्रसाद यादव मौजूद थे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनक्यारी विधायक अमर बाउरी ने कहा कि भाजपा हमेशा से समाज के दलित-वंचित और शोषित ओं को हक व अधिकार दिलाने में अग्रणी रही है। कांग्रेस ने इस देश में सात दशक तक राज किया लेकिन आदिवासी-दलित समाज का विकास और उत्थान नहीं हो सका। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास कर रही है वही इस सरकार में सब को धोखा और सब का विनाश हो रहा है। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन की सरकार छल-कपट और झूठे वादे कर खुद तो सशक्त हो गई लेकिन राज्य की जनता इससे त्रस्त हो गई है। संकल्प लें की विकास व सम्मान के लिए वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी ने और संचालन विशाल वाल्मीकि ने की। धन्यवाद ज्ञापन बटेश्वर प्रसाद मेहता ने किया।

मौके पर जिला भाजपा प्रभारी बालमुकुंद सहाय, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, मेयर रोशनी तिर्की, डिप्टी मेयर राजकुमार लाल, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शंकरलाल गुप्ता, अर्जुन साव, दिनेश सिंह राठौर, सुदेश चंद्रवंशी, सुनील साहू, नरेंद्र गुप्ता, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रेणुका कुमारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश तिग्गा सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के लखन राम हरि, प्रयाग राम मिर्धा,रामस्वरूप पासवान, सुबोध कुमार, रंजीत कुमार, रामचंद्र और पप्पू पासवान, शंकर कुमार दास, राहुल बाल्मीकि, प्यारी रविदास, कृष्णा भोक्ता, बुधन राम, कृष्णा रविदास, राज किशोर पासवान, बलराम राम, राजेंद्र पासवान, रामस्वरूप राम, प्रोफेसर सुनील कुमार दास, धनेश्वर राम, बैजनाथ , मुकेश कुमार, श्रवण कुमार, अनिल पासवान, मुकेश रविदास, कुलदीप भोक्ता, फुलेंद्र राम, मोहन रजक, संतोष राम, लक्ष्मी देवी, हरदयाल राम, सुरेश रजक, दिनेश पासवान, अशोक राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

chat bot
आपका साथी