बड़कागांव थाना के 500 मीटर दूरी पर अज्ञात युवक का शव बरामद

बड़कागांव (हजारीबाग) बड़कागांव थाना के पीछे 500 मीटर की दूरी पर गुरु चट्टी की गुरगगुटिया टोला में बांस की झाड़ियों में युवक का शव मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:25 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:25 PM (IST)
बड़कागांव थाना के 500 मीटर दूरी पर अज्ञात युवक का  शव बरामद
बड़कागांव थाना के 500 मीटर दूरी पर अज्ञात युवक का शव बरामद

बड़कागांव (हजारीबाग) : बड़कागांव थाना के पीछे 500 मीटर की दूरी पर गुरु चट्टी की गुरगुटिया टोला में बांस की झाड़ियों से पुलिस ने एक 25 से 30 वर्षीय युवक शव बरामद किया है। शव का शिनाख्त नहीं हो सका है। बताया जाता है कि आस-पास के लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने झाड़ियों में देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार, एसआइ सुरेश टुड्डू, एएएसआइ कामेश्वर सिंह समेत बल बल के साथ पहुंचे। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी