कृषि कार्यो का उपायुक्त ने लिया जायजा

चरही( हजारीबाग) उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय चुरचू का औचक ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:17 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:17 PM (IST)
कृषि कार्यो का उपायुक्त ने लिया जायजा
कृषि कार्यो का उपायुक्त ने लिया जायजा

चरही( हजारीबाग): उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय चुरचू का औचक निरीक्षण किया। प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर बीडीओ इंदर कुमार को कई दिशा निर्देश दिए। प्रखंड में चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने को निर्देश दिया। पुन: प्रशासन की टीम स्मार्ट पंचायत चनारो पहुंचकर सपोर्ट, टाटा ट्रस्ट और सीनी के माध्यम से चल रहे कृषि कार्यों का निरीक्षण किया। पॉली हाउस व ड्रिप प्रणाली से किए जा रहे खेती कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर डीडीसी अभय कुमार सिन्हा, एसडीओ विद्या भूषण, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार लाल समेत कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। स्मार्ट विलेज चनारो के मुखिया रेशमी देवी, उप प्रमुख चोलेश्वर महतो, पंचायत सचिव भीम मिस्त्री, युगेशवर महतो, सपोर्ट संस्था के अभिषेक, संतोष कुमार, अयोधी महतो, लालमुनि मरांडी, मालती देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी