आर्य समाज की बेटियों ने कराया हवन यज्ञ

संस हजारीबाग आर्या नगर में भी बुधवार को श्री राम जन्मभूमि पर भूमि पूजन समारोह में दीपोत्सव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:38 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:16 AM (IST)
आर्य समाज की बेटियों ने कराया हवन यज्ञ
आर्य समाज की बेटियों ने कराया हवन यज्ञ

संस, हजारीबाग : आर्या नगर में भी बुधवार को श्री राम जन्मभूमि पर भूमि पूजन समारोह में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। हर्षोल्लास में पूरे दिन आर्या नगर डूबा रहा। आर्या नगर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ का भी आयोजन किया गया। शिव मंदिर को भी दीपों से सजाया गया। वहीं आर्य समाज से आयी बेटियों ने आर्या नगर शिव मंदिर में हवन कराया। करीब एक घंटे के अनुष्ठान में आर्य समाज की बेटियों द्वारा वैदिक मंत्रों के पाठ से पूरा आर्या नगर गुंजायमान रहा। हवन व दीपोत्सव में राम प्रवेश शर्मा, हरि नारायण सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, चंद्रमा पांडेय, श्री कांत सिंह, अरविद राणा, मुन्ना मेहता, चांदनी, प्रभाकर, एनके सिंह, आरपी शर्मा, इंद्रासन सिंह, सुनील सिंह, आरपी सिन्हा, सुदामा सिंह, नंद कुमार शर्मा, राम कुमार शर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी