हजारीबाग में CM रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं में भारी उत्‍साह

Jharkhand Assembly Election 2019. मुख्‍यमंत्री रघुवर दास जोहर जन आशीर्वाद यात्रा के तीसरे चरण में हजारीबाग में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 12:41 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 01:18 PM (IST)
हजारीबाग में CM रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं में भारी उत्‍साह
हजारीबाग में CM रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं में भारी उत्‍साह

रांची, जेएनएन। विधानसभा चुनाव की पुख्‍ता तैयारियों में जुटे मुख्‍यमंत्री रघुवर दास अपनी जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के साथ सोमवार को हजारीबाग पहुंच गए हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्‍वागत किया। यहां कोर्रा चौक, मेरू, झुमरा, करियातपुर, बरकट्ठा और बेड़ोकला में वे जनसभा कर जनता को अपने काम का हिसाब दे रहे हैं। सीएम ने यहां झारखंड में एक बार फिर से डबल इंजन सरकार बनाने का आह्वान किया।

हजारीबाग में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते मुख्‍यमंत्री रघुवर दास।

सीएम रघुवर दास ने झुमरा में अपने संबोधन में राज्‍य की भाजपा सरकार की उप‍लब्धियां गिनाते हुए कहा कि यहां की सवा तीन करोड़ जनता के लिए तमाम कल्‍याणकारी योजनाएं शुरू की गई है। पांच साल की स्‍थायी सरकार का फायदा बताते हुए कहा कि मजबूत सरकार के कारण ही झारखंड के विकास की चहुंओर चर्चा हो रही है। उन्‍होंने उज्‍ज्‍वला योजना, सखी मंडलों के जरिये महिलाओं के जीवन स्‍तर में बदलाव के बारे में बताया।  

आयुष्‍मान योजना और किसानों के लिए चलाए जा रहे कृषि आशीर्वाद योजना का नाम लेते हुए कहा कि इससे हमारा समाज सबल बनेगा। किसानों की माली हालत सुधरेगी। आयुष्‍मान से गरीबों की गंभीर बीमारियों का इलाज सुलभ हुआ है। अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में सीएम बरकट्ठा पहुंचे। यहां भी सीएम के रोड शो में भारी संख्या में लोग जुटे। भीड़ को देख उत्साहित मुख्यमंत्री ने जनता से विधानसभा मेें भाजपा को फिर से जीत दिलाने की अपील की।

chat bot
आपका साथी