कोबरा 203 में सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रारंभ

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) बरही में स्थित 203 कोबरा वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार ने जवानों को दिलाया संकल्प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:36 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:36 PM (IST)
कोबरा 203 में सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रारंभ
कोबरा 203 में सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रारंभ

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) : बरही में स्थित 203 कोबरा वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार ने सभी जवानों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिला कर 02 नंबर तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया। मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार ने जवानों को बताया कि सतर्कता जागरूकता सबसे पहले हम से ही शुरु होती है एवं हम बदलेंगे तो देश बदलेगा। केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार देश के सभी संस्थानों में दिनांक 27 अक्टूबर से 02 नवंबर तक सर्तकता जागरूकता सप्ताह सतर्क भारत, समृद्ध भारत थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस सप्ताह को मनाने का मुख्य उद्देश्य सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों में भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए जागरूकता उत्पन्न करना है। इस अवसर पर भूपिदर पाल शर्मा , सुभाष शिला, राजपाल गुर्जर, महेश चंद, निरीक्षक एमसी. पाल, केन्या पंडित, शिव कुमार, अभिषेक कुमार, उपनिरी. राजीव दरिपा, जयदीप, फिरोज खान, शिव कुमार, धर्मवीर, सूर्यकांत कुशवाह सहित वाहिनी के कई कार्मिक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी