गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन सख्त

संसू टाटीझरिया (हजारीबाग) प्रखंड क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ले प्रशासनिक म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 09:35 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:35 PM (IST)
गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन सख्त
गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन सख्त

संसू, टाटीझरिया (हजारीबाग) : प्रखंड क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ले प्रशासनिक महकमे में सख्ती देखी जा रही है। सरकारी गाइडलाइन के पालन के लिए गुरुवार को थाना प्रभारी रितेश कुमार सिंह नें क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। टाटीझरिया चौक एवं बाजार, होलंग चौक, बन्हें चौक, डहरभंगा गांव और गुलाबजामुन होटलों व दुकानों में पहुंचकर लोगो को नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। वहीं नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विभिन्न नियम लागू किए गए है। इनमें मास्क की अनिवार्यता, शारीरिक दूरी, दुकानों पर सैनिटाइजर की अनिवार्यता, धारा 144 का पालन जैसे विषय शामिल हैं। किन्तु इन नियमों के पालन में घोर लापरवाही बरती जा रही है। जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। उन्होंने अभियान चलाकर लोगों को नियमों के पालन के प्रति आगाह किया। वहीं बिना मास्क लगाए तथा शारीरिक दूरी का उल्लंघन कर रहे कई लोगों को सख्त हिदायतें दी। दुकानदारों को कहा कि वे खुद भी नियमों का पालन करें तथा ग्राहकों से भी नियम पालन करने को कहें। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटीझरिया में कोरोना संक्रमण बढकर 23 हो गया है। इसमें 20 संक्रमित टाटीझरिया गांव, एक अमनारी, एक मंडपा और एक झरपो निवासी शामिल है। मंडपा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरूवार को जांच शिविर लगाया गया। इसमें कुल 27 लोगों का भीएलएम जांच किया गया है। टाटीझरिया में कोरोना संक्रमण की फैलती खबर के कारण गुलाबजामुन होटलों के पास अब गाडियों का ब्रेक नहीं लग रहा है। इस माहौल में सभी सतर्क नजर आ रहे हैं। गाडियों के नहीं रूकने की वजह से दुकानदारी ठप्प हो गई है। ऐसा देश में बढते कोरोना संक्रमण के कारण है। होटल संचालकों का कहना है कि होटल का दैनिक खर्च भी निकालना अब मुश्किल हो गया है।

chat bot
आपका साथी