युवाओं को मिला तकनीकी प्रशिक्षण
संवाद सूत्र बिशुनपुर (गुमला) विकास भारती द्वारा संचालित रेस परियोजना के तहत बिशुनपुर प्रखं
संवाद सूत्र, बिशुनपुर (गुमला) : विकास भारती द्वारा संचालित रेस परियोजना के तहत बिशुनपुर प्रखंड के बहागाड़ा गांव में हर गांव में ऊर्जा कार्यक्रम के तहत युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। मुखिया सुरेश भगत ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि गांव में सोलर आधारित जल पंप लैंप आदि उपलब्ध कराया गया है। खराबी होने के कारण उपकरण बंद हो जाते हैं। युवाओं को इन मरम्मत का प्रशिक्षण देना जरूरी है। कार्यक्रम में विकास भारती के संयुक्त सचिव महेन्द्र भगत, प्रशिक्षक कुलदीप महतो, विपिन कुमार तिवारी, बालो कुमारी, प्रीति कुमारी, शत्रुधन लकड़ा, शिवकुमार आदि ने प्रतिभागियों को तकनीकी जानकारी दी।