कीचड़ में तब्दील साप्ताहिक हाट

संवाद सूत्र बसिया (गुमला) बरसात के कारण बसिया के साप्ताहिक हाट में जल जमाव हो गया है। ज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:50 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:50 PM (IST)
कीचड़ में तब्दील साप्ताहिक हाट
कीचड़ में तब्दील साप्ताहिक हाट

संवाद सूत्र, बसिया (गुमला) : बरसात के कारण बसिया के साप्ताहिक हाट में जल जमाव हो गया है। जलजमाव के कारण बाजार टांड़ में कीचड़ पसर गया है। कीचड़ के पसर जाने से व्यवसायियों को जहां दुकान लगाने में परेशानी हो रही है वहीं ग्राहकों को भी खरीदारी करने में असुविधा हो रही है। बाजार का शेड टूट गया है। इसलिए दुकानदारों को धूप और पानी से बचने के लिए अपना तिरपाल लगाना पड़ता है। अपना तिरपाल लगाने को लेकर दुकानदारों में नोक-झोंक की भी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

chat bot
आपका साथी