सड़क दुर्घटना में दो की मौत, ग्रामीणों ने लगाया हत्या का आरोप

संवाद सूत्र घाघरा (गुमला) घाघरा थाना क्षेत्र के इटकीरी गांव के समीप बुधवार की रात लगभग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 06:59 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 06:59 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में दो की मौत, ग्रामीणों ने लगाया हत्या का आरोप
सड़क दुर्घटना में दो की मौत, ग्रामीणों ने लगाया हत्या का आरोप

संवाद सूत्र, घाघरा (गुमला) : घाघरा थाना क्षेत्र के इटकीरी गांव के समीप बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पोढ़ा ग्राम निवासी वीरेंद्र उरांव (25) बाइक से घाघरा से अपने घर रहा था। वहीं ईटकिरी गांव के समीप एयरटेल टावर का काम कर रहे कर्मचारी सड़क के किनारे वाहन के साथ खड़ा था। इसी दौरान वीरेंद्र अनियंत्रित होकर खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दिया। इस घटना में वीरेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क पर खड़ा कर्मचारी विजय भुईयां जो गया का रहने वाला है गंभीर रूप से घायल हो गया। कर्मियों द्वारा विजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने लगाया हत्या का आरोप

गुरुवार के अहले सुबह पोढ़ा गांव के ग्रामीण थाना पहुंचे और हो हंगामा करते हुए कहा कि एयरटेल टावर में काम करने वाले कर्मचारियों पर विरेंद्र का गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि वीरेंद्र के शरीर पर कहीं भी जख्म का निशान नहीं है सिर्फ गला पर निशान है। इससे ग्रामीण अंदेशा लगा रहे हैं कि वीरेंद्र की मौत दुर्घटना से नहीं बल्कि हत्या से हुई है। जिसके बाद पोढा गांव के ग्रामीणों ने घाघरा थाना को एयरटेल टावर के कर्मचारियों के विरुद्ध गला दबाकर हत्या करने का प्राथमिकी दर्ज कराया है। वहीं मृतक कर्मचारी विजय भुईयां की इलाज के दौरान मौत के बाद एयरटेल कर्मचारियों ने भी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू से पूछने पर उन्होंने बताया आवेदन दोनों तरफ से मिला है। पोढा के ग्रामीणों के द्वारा कहा जा रहा है कि वीरेंद्र का गला दबाकर हत्या किया गया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द सच्चाई का पता लगा लिया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी