जन्म एवं मृत्यु से संबंधित आंकड़ों को पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश

संवाद सहयोगी गुमला जन्म एवं मृत्यु से संबंधित आंकड़ों को सीआरएस पोर्टल में अपलोड करने का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:57 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:17 AM (IST)
जन्म एवं मृत्यु से संबंधित आंकड़ों को पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश
जन्म एवं मृत्यु से संबंधित आंकड़ों को पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश

संवाद सहयोगी, गुमला : जन्म एवं मृत्यु से संबंधित आंकड़ों को सीआरएस पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश उपायुक्त शशि रंजन ने अधिकारियों को दिया। वे सोमवार को आइटीडीए भवन के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में उपाय़ुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को जन्म तथा मृत्यु निबंधन सुनिश्चित करने के लिए सभी सीएचसी, पीएचसी, रेफरल अस्पतालों के निबंधन इकाई को नागरिक निबंधन प्रणाली (सीआरएस) पोर्टल पर पंजीकृत कर अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल में प्रत्येक जन्म लेने वाले शिशु का जन्म प्रमाण पत्र उनके परिवार वालों को अनिवार्य रूप से प्रदान करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को यह भी निर्देश दिया कि ऑनलाइन निबंधन करते समय प्रपत्र-01 (जन्म), प्रपत्र-02 (मृत्यु) एवं प्रपत्र-03 (मृत-जन्म) की प्रति का स्कैन कर स्कैन प्रति को अनिवार्य रूप से संलग्न करें। बैठक में बताया गया कि गुमला जिले में कुल 414 अधिसूचित पंजीकरण इकाईयां मौजूद हैं। जिसमें से 172 इकाईयों में जन्म-मृत्यु की ऑनलाइन इंट्री का कार्य किया जा रहा है। वहीं शेष 242 स्वास्थ्य संबंधित इकाईयां हैं जिन्हें क्रियाशील किया जाना है। इसपर उपायुक्त ने उक्त स्वास्थ्य संबंधित इकाईयों को जल्द से जल्द क्रियाशील बनाते हुए जन्म-मृत्यु के ऑनलाइन पंजीकरण के कार्य में गति लाने का निर्देश दिया। बैठक में डीईओ सुरेंद्र पांडेय, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हातिम ताई, एएमपीओ रेचल जोजोवार, स्वास्थ्य विभाग से राजीव कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी