समाज कल्याण विभाग में अधिकारियों का टोटा, कार्य प्रभावित

संवाद सहयोगी गुमला जिला समाज कल्याण विभाग में अधिकारियों का टोटा लगा है। आधा दर्जन से अधि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:52 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:12 AM (IST)
समाज कल्याण विभाग में अधिकारियों का टोटा, कार्य प्रभावित
समाज कल्याण विभाग में अधिकारियों का टोटा, कार्य प्रभावित

संवाद सहयोगी, गुमला : जिला समाज कल्याण विभाग में अधिकारियों का टोटा लगा है। आधा दर्जन से अधिक सीडीपीओ का पद प्रभार में है। यही कारण है कि विभागीय का कार्य धीमी गति से हो रहा है। लक्ष्य के अनुरुप कार्य नहीं हो पा रहा है। अधिकांश प्रखंडों में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का पद खाली है। इन प्रखंडों में बीडीओ या सीओ को प्रभार दिया गया है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी का पद भी प्रभार में चल रहा है। इस पद पर गुमला सदर के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सीता पुष्पा पिछले कई माह से कार्यरत हैं। उन्हें सदर प्रखंड के अलावा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी का अतिरिक्त कार्य भी देखना पड़ता है। कुछ ही प्रखंड में सीडीपीओ पदस्थापित हैं। इनमें घाघरा, सिसई, भरनो, पालकोट शामिल है। जिन प्रखंडों में सीडीपीओ का पद प्रभार में चल रहा है उनमें रायडीह, चैनपुर, कामडारा, बसिया , बिशुनपुर , डुमरी प्रखंड शामिल हैं। बिशुनपुर प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार घाघरा प्रखंड के सीडीपीओ को दिया गया है। शेष प्रखंडों में अंचल अधिकारी या बीडीओ को प्रभार दिया गया है।

chat bot
आपका साथी