गुमला में वज्रपात से तीन की मौत, तीन घायल

संवाद सूत्र बसिया (गुमला) बसिया थाना क्षेत्र के बरई और सोलंगबीरा गांव में बुधवार की शाम हु संवाद सूत्र बसिया (गुमला) बसिया थाना क्षेत्र के बरई और सोलंगबीरा गांव में बुधवार की शाम हु संवाद सूत्र बसिया (गुमला) बसिया थाना क्षेत्र के बरई और सोलंगबीरा गांव में बुधवार की शाम हु संवाद सूत्र बसिया (गुमला) बसिया थाना क्षेत्र के बरई और सोलंगबीरा गांव में बुधवार की शाम हु संवाद सूत्र बसिया (गुमला) बसिया थाना क्षेत्र के बरई और सोलंगबीरा गांव में बुधवार की शाम।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 07:58 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 07:58 PM (IST)
गुमला में वज्रपात से तीन की मौत, तीन घायल
गुमला में वज्रपात से तीन की मौत, तीन घायल

संवाद सूत्र, बसिया (गुमला) : बसिया थाना क्षेत्र के बरई और सोलंगबीरा गांव में बुधवार की शाम हुए वज्रपात की घटना में तीन की मौत हो गई, वहीं दो घायल हो गए। वज्रपात की घटना में बरई गांव निवासी अनिमा टेटे (28) की मौत हो गई। जबकि अरुणा टेटे घायल हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों गांव से कुछ दूरी पर धानरोपनी के लिए गए हुए थे। इसी दौरान वज्रपात होने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। इस संबंध में सीओ संतोष बैठा ने बताया कि सरकारी नियमानुसार परिजनों को मुआवजा दी जाएगी। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इधर सोलांगबीरा गांव में हुए वज्रपात में बरतिया उरांव के पुत्र सागर उरांव (13) और दिनेश उरांव के पुत्र संजय लकड़ा (7) की मौत हो गई। कनि चीक बड़ाइक के पुत्र सैबू चीक बड़ाइक (15)घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार तीनों किशोर मवेशी चराने के लिये गांव से कुछ दूरी पर गए हुए थे। बारिस के दौरान पेड़ के नीचे खड़े थे।इसी दौरान ब्रजपात हुई। वज्रपात के चपेट में आने से दो किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीसरी घटना सरुडा गांव की भी है। जहां पिरस्का तिग्गा (25)वज्रपात की चपेट में आने से घायल हो गया। उसका इलाज रेफरल अस्पताल बसिया में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी