दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 3 घायल

संवाद सूत्रगुमला गुमला-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में त संवाद सूत्रगुमला गुमला-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में त संवाद सूत्रगुमला गुमला-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में त संवाद सूत्रगुमला गुमला-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 07:52 PM (IST)
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 3 घायल
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 3 घायल

संवाद सूत्र,गुमला : गुमला-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। शाम पांच बजे खोरा के समीप एक हाइवा के चपेट में आने से ससुर दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भकुआटोली निवासी 22 वर्षीय संदीप उरांव अपने ससुर बसंत उरांव को उसके घर खोरा महुआटोली पहुंचाने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा था। खोरा के समीप एक मिट्टी मोरम लदा हाइवा के चपेट में आ गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को रिम्स रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार हाइवा को जब्त कर लिया गया है। सोमवार को ही दिन के लगभग 11 बजे अधिवक्ता बिदेश्वर साहु भी भरदा के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गए। जिससे उनके पैर के अंगुली फ्रेक्चर कर गया है। अधिवक्ता अपने भदौली स्थित आवास से गुमला व्यवहार न्यायालय आ रहे थे। भरदा के समीप एक कार के चपेट में आने से घायल हो गए। कार वाले ने ही घायल अधिवक्ता का गुमला सदर अस्पताल में इलाज कराया।

chat bot
आपका साथी