गजराज के लगातार हमला से दहशत में जारी के ग्रामीण

संवाद सूत्र जारी जंगली हाथियों का हमला बढ़ता ही जा रहा है। जंगल के बीच या जंगल के किना संवाद सूत्र जारी जंगली हाथियों का हमला बढ़ता ही जा रहा है। जंगल के बीच या जंगल के किना संवाद सूत्र जारी जंगली हाथियों का हमला बढ़ता ही जा रहा है। जंगल के बीच या जंगल के किना अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:42 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 09:42 PM (IST)
गजराज के लगातार हमला से दहशत में जारी के ग्रामीण
गजराज के लगातार हमला से दहशत में जारी के ग्रामीण

संवाद सूत्र, जारी : जंगली हाथियों का हमला बढ़ता ही जा रहा है। जंगल के बीच या जंगल के किनारे बसे लोगों के घरों पर जंगली हाथी लगातार हमला कर रहे हैं। इससे लोगों की नींद हराम हो गई है। अपनी सुरक्षा को लेकर लोग चितित हो गए है। गोविदपुर पंचायत के रुद्रपुर गांव हाथी के निशाने पर है। यदुनाथपुर सिंहपुर, श्रीनगर, तिलहैटोली, परसा में हाथी कई घरों केा बर्बाद कर चुके हैं। अनाज खा चुके हैं। शनिवार की रात में रुद्रपुर गांव के रंजीत एक्का के घर पर जंगली हाथी ने लगातार दूसरी बार हमला किया। घर को नुकसान पहुंचाया। उड़द धान और गेहूं चट कर गए। ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को खदेड़ा। प्रभावित किसान रंजीत ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है।

chat bot
आपका साथी