गुमला सदर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी

संवाद सूत्र गुमला जिले के सदर अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी है। वहीं मौसम जनित बीमार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 07:44 PM (IST)
गुमला सदर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी
गुमला सदर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी

संवाद सूत्र, गुमला : जिले के सदर अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी है। वहीं मौसम जनित बीमारी के कारण रोगियों की संख्या में इजाफा भी हुआ है। चिकित्सकों की कमी मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी है। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच के लिए प्रतिदिन लंबी लाइन देखी जा सकती है। प्रसूता विभाग में मात्र एक महिला चिकित्सक होने के कारण गर्भवती के साथ-साथ चिकित्सक को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी बात यह है कि गुमला में फिजीशियन का पद रिक्त है जिस कारण विकलांग जांच शिविर भी नहीं लग रहा है।

स्वीकृत पद 23, कार्यरत आठ, रिक्त 15

सदर अस्पताल में चिकित्सक के कुल स्वीकृत पद 23 है जिसमें से मात्र आठ डाक्टर ही कार्यरत है। 15 डाक्टर के पद रिक्त है। गुमला सदर अस्पताल में उपाधीक्षक का पद रिक्त है। इसके अतिरिक्त फिजिशियन के दो स्वीकृत पद में एक भी चिकित्सक नहीं है। दोनों पद खाली है। इसी तरह महिला चिकित्सा पदाधिकारी, मूर्छक, मनोचिकित्सक ओर रेडियोलोजिस्ट के पद रिक्त है। अर्थोडिक सर्जन, शिशु रोग, स्त्री रोग के दो-दो स्वीकृत पद के विरूद्ध एक-एक चिकित्सक कार्यरत हैं। चिकित्सा पदाधिकारी के दो पद रिक्त हैं।

अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से प्रभारी मंत्री है अवगत

गुमला सदर अस्पताल में डाक्टर की भारी कमी की जानकारी प्रभारी मंत्री रामेश्वर उरांव को है। पिछले दिनों अपने गुमला दौरा के दौरान पत्रकारों से गुमला की समस्या जानना चाह रहे थे तभी पत्रकारों ने सदर अस्पताल में फिजिशियन सहित चिकित्सकों की कमी की जानकारी दी गई थी। उन्होंने स्वीकार किया था कि राज्य में डाक्टरों की कमी है फिर भी स्वास्थ्य मंत्री से बात कर चिकित्सक दिए जाने का भरोसा दिलाए हैं।

कोट

अस्पताल में चिकित्सक और कर्मियों की भारी कमी है। फिर भी उपलब्ध संसाधन में बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जाता रहा है। चिकित्सकों की कमी से सिविल सर्जन को अवगत करा दिया गया है।

डा.आनंद किशोर उरांव-उपाधीक्षक- सदर अस्पताल, गुमला।

chat bot
आपका साथी