सड़क व नाली की समस्या से परेशान लोगों ने गुमला लोहरदगा रोड को किया जाम

संवाद सूत्र गुमला गुमला थाना से महज पांच सौ मीटर दूरी पर कुम्हार ढलान के समीप नाली का गं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 07:45 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 07:45 PM (IST)
सड़क व नाली की समस्या से परेशान लोगों ने गुमला लोहरदगा रोड को किया जाम
सड़क व नाली की समस्या से परेशान लोगों ने गुमला लोहरदगा रोड को किया जाम

संवाद सूत्र, गुमला : गुमला थाना से महज पांच सौ मीटर दूरी पर कुम्हार ढलान के समीप नाली का गंदा पानी सड़कों में बहने के विरोध में मिशन बदलाव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने गुमला-लोहरदगा रोड को दो घंटे तक जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर छोटे बड़े दो पहिया तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की की लंबी कतारें लग गई। जामकर्ताओं ने जल जमाव क्षेत्र में सड़क निर्माण और नाली निर्माण की मांग कर रहे थे। नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी कर अपने आक्रोश का इजहार किया। कहा कि नगर परिषद में लूट और कमीशन खोरी हावी है। लोगों की बुनियादी जरूरत पर न तो अधिकारी का ध्यान है और न ही जन प्रतिनिधि का। हल्की बारिश में ही नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है। लंबे दिनों से मांग करने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो क्षुब्ध लोगों ने मिशन बदलाव के नेतृत्व में सड़क जाम कर दिया। जाम करने वालों में काफी संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे।

नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के आश्वासन पर हटा जाम

नाली का गंदा पानी सड़क में बहने के विरोध में दो घंटे तक लोहरदगा रोड जाम रहा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जाम कर्ताओं ने दस बजे कुम्हार ढलान के पास रस्सी बांधकर और हाथ में परचा पकड़ कर सड़क जाम कर दिया। एक घंटे के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार आए और जाम कर्ताओं को समझाने का प्रयास किए लेकिन उनका प्रयास विफल रहा। जाम कर्ता नप अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। लगभग दो घंटे बाद नप अध्यक्ष दीपनारायण उरांव और उपाध्यक्ष मो.कलीम अख्तर आए और सड़क एवं नाली निर्माण के लिए हुई प्रक्रिया की जानकारी दी। जल्द समस्या समाधान का सकारात्मक आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया। जाम के कारण राहगीरों को भरी परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि सड़क जाम करना अवैधानिक है। जाम करने वाले लोगों की मोबाइल से तस्वीर ली गई है। विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

chat bot
आपका साथी