धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके साहस व वीरता का किया गया स्मरण

जाटी गुमला विकास भारती बिशुनपुर द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती सह जनज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 07:55 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 07:55 PM (IST)
धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके साहस व वीरता का किया गया स्मरण
धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके साहस व वीरता का किया गया स्मरण

जाटी, गुमला : विकास भारती बिशुनपुर द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती सह जनजातीय गौरव दिवस के शुभ अवसर पर जतरा टाना भगत स्मारक चिगरी से बिरसा बाग बिशुनपुर तक मैराथन दौड़ एवं साइकिल रेस आयोजन किया गया। साथ ही साथ बिरसा बाग बिशनपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसे साइक्लोथान नाम दिया गया। इस अवसर पर बिरसा बाग बिशुनपुर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साइक्लोथोंन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रंजना कुमारी (झारखंड खाद्य आयोग की सदस्य) ने युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम को राम प्रसाद बड़ाईक, विकास भारती बिशुनपुर के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में बिशुनपुर के 14 समितियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया और उन्हें पुरस्कार भी वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में विकास भारती से परवाल मैत्रा, बिल्टू लोहरा ,सुश्री शीला उरांव, विनोद कुमार चौरसिया, प्रवीण कुमार पात्रा, कुमकुम मैत्रा के साथ-साथ सात सौ युवा-युवतियों ने भाग लिया।

गुमला पालिटेक्निक में सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि देकर की गई। संस्थान के निदेशक अभिजीत कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा की याद में संस्थान में एक सप्ताह तक डिबेट, क्वीज, पेंटिग, निबंध, कविता आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और झारखंड स्थापना दिवस को भाजपाइयों ने सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया। पूर्वाह्न नौ बजे बिरसा मुंडा एग्रो पार्क स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर जिला भाजपा के अध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी के नेतृत्व में माल्यार्पण किया और उनके जीवन दर्शन की चर्चा किया। मौके पर प्रदेश मंत्री भूपन साहु, सत्यनारायण पटेल, यशवंत सिंह, संजय कुमार साहु, भोला चौधरी, बालकेश्वर सिंह, देवेन्द्र लाल उरांव, रामावतार भगत, पायल तिवारी, गीता मिश्रा, सोनामनी कुमारी, शकुंतला उरांव, प्रतिमा कुमारी आदि शामिल थे।

युवाओं का संगठन मिशन बदलाव के सदस्यों ने जशपुर रोड स्थित बिरसा मुंडा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। संयोजक भूषण भगत ने झारखंड की धरती संस्कृति को बचाने के लिए बिरसा मुंडा के योगदान की जानकारी देते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की लोगों से अपील की। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार,तपन कुमार,रविदर टिर्की, प्रेम कछप बिनोद साहू प्रभकार मिश्रा,सुशील कुमार, ज्योति कुजुर, हरेंद्र कुमार, राजा कुमार, सुशील इंदवार जितेंदर ओहद्दर, प्रकाश गोप उपस्थित थे। प्रखंड परिसर में भगवान बिरसा की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर में दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण किया गया। जीवंती एक्का ने प्रखंड वासियों को बिरसा जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। मौके पर नाजिर बंधन गोप, सहायक संजय गोप सहित अन्य ब्लॉक व अंचल कर्मी उपस्थित थे।

कामडारा स्थित बिरसा चौक पर सोमवार को भगवान बिरसा के प्रतिमा पर प्रखंड प्रशासन व समाज सेवी और जन प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया और धरती आबा को नमन किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि जोन फैड्रिक तोपनो, शैल्य कुमार कुमार साहू, थाना प्रभारी कौशलेंन्द्र कुमार, मुखिया नुतन तोपनों, रौशन तोपनों सुगड़ तोपनों, यमुना प्रसाद ,अनिल हेमरो राजू साहू ,तुल्य राज्य कांशी, शैल्य साहू, हिरा साहू, सूरज प्रसाद, अमीत, रंजन आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए झारखंड स्थापना दिवस पर एक दूसरे को बधाई दी।

-

chat bot
आपका साथी