पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार करने का लें संकल्प : मुनेश्वर

जेएनएन गुमला भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार जिला मुख्यालय और प्रखंडों में पंडित दीनदयाल उपा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:39 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 09:39 PM (IST)
पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार करने का लें संकल्प : मुनेश्वर
पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार करने का लें संकल्प : मुनेश्वर

जेएनएन, गुमला :भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार जिला मुख्यालय और प्रखंडों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। गुमला शहर स्थित रौनियार भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार करने का संकल्प लें। इस अवसर पर भाजपा गुमला जिला अध्यक्ष अनूप चंद अधिकारी ने अपने स्वागत भाषण में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जी ने जनसंघ काल से ही राष्ट्रवाद की नींव रखी थी। जम्मू कश्मीर में एक देश दो निशान दो विधान, धारा 370, आर्टिकल 35ए को खत्म करने का जो सपना देखा था उस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करने का काम किया है। दीनदयाल उपाध्याय का सोच था गरीबों को न्याय मिले, उनकी जरूरतें पूरी हो। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सविद्र कुमार और भूपन साहू ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन भाजपा के पूर्व प्रत्याशी एवं जिला महामंत्री मिसिर कुजूर द्वारा किया गया।

बिशनपुर स्थित सत्संग भवन में भाजपा नेता भिखारी भगत ने पंडित जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बिशुनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष केदार साहू, राधेश्याम सिंह, प्रदीप भगत, बिल्टू लोहरा, तुलसी साहू, गुलाब साहू आदि मौजूद थे। भरनो ब्लॉक चौक स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज वर्मा के अगुवाई में पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई गई। मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा ने जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर लाल मोहन साहू, संतोष पंडा, भोला प्रसाद केशरी, अशोक केशरी, शंकर शाही,अनिल गुप्ता समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बसिया मंडल द्वारा सामुदायिक भवन कोनबीर में दीनदयाल की जयंती मनाई गई। मौके पर पिटू सिंह, विनोद भगत,अमर पांडे,कृष्णा गुप्ता आदि शामिल थे। डुमरी में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी मनाई गई। मौके पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, पंचायत प्रभारी सब्जिलाल साहु, अनिल ताम्रकार, रमेश केशरी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। घाघरा के आदर व घाघरा मंडल में दीनदयाल की जयंती मनाई गई। इस दौरान पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कामडारा में मंडल अध्यक्ष बडा़ईक तारकेश्वर सिंह द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन वृतांत एवं संगठन को दिए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष बड़ाईक तारकेश्वर सिंह विमल होरो, नरेश सिंह, राजू साहु व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी