परमवीर अल्बर्ट एक्का की पत्नी का निधन, दर्शन को उमड़े लोग
संवाद सूत्र जारी ( गुमला) परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का निधन गुरुव
संवाद सूत्र, जारी ( गुमला) : परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का निधन गुरुवार- शुक्रवार रात करीब दो बजे चैनपुर स्थित आवास में हो गया। जिसके बाद दफन क्रिया के लिए बलमदीना एक्का का शव को चैनपुर से उनके पैतृक गांव जारी शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे लाया गया फादर पत्रिक मिज की अगुवाई में ़फादर सेलेस्टिन मिज, ़फादर रेमिस टोप्पो, ़फादर अमृत मिज द्वारा मिस्सा अनुष्ठान कराया गया। मिस्सा अनुष्ठान के बाद एडीओ प्रीति किस्कू, बीडीओ विभूति मंडल, चैनपुर इंस्पेक्टर अनूप बी टोप्पो, सैनिक कल्याण निर्देशालय के बी पी पाठक, असिस्टेंट कर्नल डॉ पीके सिंह, कर्नल नीलाम्बर झा सहित टीम के सदस्य शीशी करम टोली पंचायत के मुखिया दिलीप बड़ाईक रतन तिर्की, जॉय बाखला रांची से आये 14 गार्ड्स के जवान व गुमला से आये एनसीसी सूबेदार वीर बहादुर यादव, फूल कुमार, हलवालदार संतोष कुमार सहित पूरे टीम के लोगों द्वारा परमवीर अल्बर्ट एक्का की पत्नी के शव पर फूल माला देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसके बाद जारी गांव के ग्रामीणों द्वारा परमवीर अल्बर्ट एक्का के समाधि स्थल के पास है बलमदीना के शव को दफन किया गया। बलमदीना एक्का के मृत्यु की की खबर सुनकर पूरे गांव क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में किसी के घर में शुक्रवार को चूल्हा नहीं जला। पूरे प्रखंड के लोग परमवीर की पत्नी बलमदिन एक्का को श्रद्धा सुमन अर्पित करने उनके पैतृक गांव जारी पहुंचे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। । सैनिक कल्याण निदेशालय से आए ब्रिगेडियर बी पी पाठक ने कहा कि इनको पूरा सम्मान मिलना यह हमारे लिए गौरव की बात है उन्होंने कहा कि सरकार से निवेदन किया गा है कि शहीद के गांव तक फोरलेन सड़क का निर्माण हो उन्होंने कहा कि यहां एक अच्छा सा समाधि स्थल का निर्माण होना चाहिए। पूर्व सदस्य जनजातीय परामर्श दात्री के रतन तिर्की ने कहा कि इनके समाधि शौर्य स्थल का निर्माण जल्द होगा इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बात की है और उन्होंने आश्वासन दिलाया है कि बहुत जल्द ही परमवीर अल्बर्ट एक्का के पैतृक गांव जारी में एक शौर्य समाधि स्थल का निर्माण होगा। सीसी करमटोली पंचायत के मुखिया दिलीप बढ़ाईक ने कहा कि परमवीर अल्बर्ट एक्का की पत्नी के निधन से गुमला जिला में शोक व्याप्त है। उनके निधन की खबर सुन कई लोग रांची गुमला और अन्य जगहों से दफन क्रिया में पहुंचे वहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार का कोई भी नेता, मंत्री परमवीर अल्बर्ट एक्का के परिजनों को ढाढ़स बांधने उनके पैतृक गांव नहीं आए । वर्तमान के सरकार द्वारा परमवीर के गांव में उनके परिवार के मदद के लिए आवाज उठाई जाती हैं मगर हकीकत पर उनका साथ कोई नहीं है आज उनके गांव में सरकार के कोई भी मंत्री या विधायक नहीं पहुंचे जो काफी दुख का विषय है। गुरुवार की रात आठ बजे खाना खाने के बाद बलमदीना सो गई। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। कुछ दिन पहले ही वह स्वस्थ हुई थी। रात दो बजे बलमदीना एक्का के देवर सेल्वेटर एक्का ने उठकर देखा तो बलमदीना का देहांत हो चुका था। जिसके बाद निधन की खबर पड़ोसियों को दी गई। बलमदीना के बेटा भीमसेन्ट एक्का जारी ब्लॉक में लिपिक के पोस्ट पर कार्यरत है। बलमदीना एक्का अपने पीछे एक पुत्र भीमसेन्ट एक्का बहु रजनी एक्का व पांच नाती पोती छोड़ गई है।