नेताजी आज भी युवाओं के लिए आदर्श : एसपी

जागरण संवाददाता गुमला नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में परमवी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 09:21 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 09:21 PM (IST)
नेताजी आज भी युवाओं के लिए आदर्श : एसपी
नेताजी आज भी युवाओं के लिए आदर्श : एसपी

जागरण संवाददाता, गुमला : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में जिला प्रशासन गुमला द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हृदीप पी. जनार्दनन, प्रभारी उपायुक्त सह उप विकास आयुक्त संजय बिहारी अंबष्ठ, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद द्वारा मंच पर अधिष्ठापित नेताजी के आदमकद कटआउट पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर शत-शत नमन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वास्तव में सुभाष चंद्र बोस एक नेता के साथ सैनिक संगठनकर्ता भी थे। इन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के विरूद्ध जंग लड़ने के लिए आजाद हिद फौज का गठन किया। प्रभारी उपायुक्त सह उप विकास आयुक्त संजय बिहारी अंबष्ठ ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल हैं जिनसे आज के दौर का युवा वर्ग प्रेरणा लेता है।

जयंती समारोह के अवसर पर डीएपी/ होमगार्ड/ जेएमपी के जवानों ने सार्जेन्ट मेजर के नेतृत्व में नेताजी को सलामी दिया। कार्यपालक दंडाधिकारी गोपालकृष्ण कुंवर ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर स्वरचित कविता प्रस्तुत कर नेताजी को नमन किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र पाण्डेय, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी देवेंद्रनाथ भादुड़ी, श्रम अधीक्षक एतवारी महतो सहित अन्य अतिथि पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी