हजरत इमाम हुसैन की शहादत में मनाया गया मुहर्रम

जाटीगुमला हजरत मुहम्मद साहब के नवासे और हजरत अली का बेटा हजरत इमाम हुसैन की शहादत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 08:05 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 08:05 PM (IST)
हजरत इमाम हुसैन की शहादत में मनाया गया मुहर्रम
हजरत इमाम हुसैन की शहादत में मनाया गया मुहर्रम

जाटी,गुमला : हजरत मुहम्मद साहब के नवासे और हजरत अली का बेटा हजरत इमाम हुसैन की शहादत में शुक्रवार को गुमला जिला मुख्यालय और अंचल ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम का मनाया गया। जिला मुख्यालय में मुहर्रम का जुलूस नहीं निकाला गई। इमाम बाड़ा में निशान गाड़कर फातिहा पढ़ा गया। जामा मस्जिद में नमाज ए असर के बाद इमाम कादरी ने यम-ए- असुरा की दुआ पढ़ा गया। देर शाम जामा मस्जिद में जलसा के बाद सैयद बाबर अली ने तकरीर पेश की। सदर सलीम साहब के नेतृत्व में टोटो कर्बला में निशान गाड़ने की रस्म पूरा किया गया। मौके पर एसडीपीओ, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी आदि भी उपस्थित थे। कर्बला में सदर सलीम साहब, सामो खान, नासुवा खान, फिरदोस अंसारी, फैयाज अहमद, एजाज अहमद, शाहनवाज मिटू, अकील अंसारी, बबलू कुरैशी, आलम कुरैशी, चांद खान, मकसद खान, मोजावार जाकिर हुसैन, गुलाम रब्बानी, तौफीक कुरैशी, हाजी कौशर, रौशन कुरैशी, मोखतार आलम, इफराद आलम, नदीम आलम, सुहैल आलम, आदि मौजूद थे। भरनो में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सादगी पूर्ण माहौल में मुहर्रम का पर्व मनाया गया। गांव में भी मुहर्रम का जुलूस नही निकाला। मेला भी नहीं लगा। गांव के इमाम बाड़ा में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने निशान गाड़े और ताजिया स्थापित किया। हजरत इमाम हुसैन के नाम फतेहाखानी की गयी। मुल्क की तरक्की के लिए और कोरोना महामारी से निजात के लिए दुआ की गई। बसिया के किदिरकेला में शहादत का पर्व मुहर्रम कोरोना सुरक्षा के साथ सादगी पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। एक दूसरे के बीच दूरी बनाकर कर्बला के शहीदों को याद किया। दो ताजिया निकली गई। अखाड़ा में सांकेतिक रूप से अस्त्र शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया गया। जारी प्रखंड के पांचों पंचायत में हजरत मुहम्मद साहब के नवासे और हजरत अली का बेटा हजरत इमाम हुसैन की शहादत में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मौके पर सदर छोट खान उर्फ सहजेब खान सहरूख खान नमा•ा खान बेलाल अंसारी, मेन्हाज अंसारी, परवेज अंसारी। मोहम्मद समसुद्दीन अंसारी,मोहम्मद कलिम अंसारी आदि शामिल थे। सभी स्थानों में पुलिस गश्ती दल तैनात थे।

chat bot
आपका साथी