झारखंड के गुमला में दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Misbehavior with Minor in jharkhand. झारखंड के गुमला में दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 19 May 2019 11:08 AM (IST) Updated:Sun, 19 May 2019 12:51 PM (IST)
झारखंड के गुमला में दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
झारखंड के गुमला में दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

गुमता, जेएनएन। झारखंड के गुमला में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घाघरा थाना क्षेत्र के अरंगी दीपाटोली गांव में डूको गांव के मंगला उरांव, जयराम उरांव और गांव दो अन्य युवकों ने दो नाबालिग पांचवीं की छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद दोनों को जान से मारने का भी प्रयास किया गया। लेकिन इस बीच, दोनों लड़कियों को खोजते हुए परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों की आवाज सुनकर पीड़िताएं जोर से चिल्लाने लगी। गांव के लोगों ने दुष्कर्म के आरोपित मंगला उरांव को खदेड़ कर पकड़ लिया, जबकि जयराम के अलावा दो अन्य युवक भागने में सफल हो गए। दोनों पीड़िताओं ने बताया कि एक शादी में शामिल होने बाद उन लोगों को कुछ दूर छोड़ने के लिए गांव के लोग निकले थे। लेकिन आगे अंधेरा का फायदा उठाकर चार लड़कों ने हम दोनों को पकड़ लिया। वहां से दूर ले जाकर दुष्कर्म किया।

वहीं, सुबूत छिपाने के लिए हम दोनों को जान से मारने की तैयारी कर रहे थे, तभी हमारे परिवार वाले ढूंढते हुए आ गए। दोनों पीड़िताएं सदमे में हैं। पकड़े गए मंगला को गांव के लोगों ने रात भर बिजली के पोल में बांधकर रखा। सुबह गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घाघरा पुलिस ने आकर आरोपित को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, दोनों पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस संबंध में घाघरा थाना के एसआइ सिद्धेश्वर सिंह ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है ।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी