गुमला में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, मौत

झारखंड के गुमला में पूसो थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 01:54 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 05:32 PM (IST)
गुमला में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, मौत
गुमला में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, मौत

गुमला, जेएनएन। झारखंड के गुमला में तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के दौरान मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पूसो थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम दुष्कर्म के दौरान ही तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। आरोपित बन्धन उरांव फरार है। इस घटना से जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस अधिकारियों के हांथ पांव फूल गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित बंधन उरांव फरार हो गया। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। आरोपित शादीशुदा है। बच्ची को बहलाकर अपने घर ले गया।

घटना के समय उसके घर में कोई नहीं था। घर खाली होने का उसने लाभ उठाया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घर वाले जब बच्ची को खोजते हुए उसके घर गए तब उसने बहाना बना दिया कि बच्ची सोयी हुई है। सामान्य तौर पर बच्ची के परिजन भी समझे कि वह सो गई होगी। विलंब होने पर संदेह हुआ। तब वे लोग दुबारा गए। पाया कि बच्ची मरी हुई है और उसका शरीर खून से लतपथ है। बच्ची को मरी पाकर परिवार वाले कुछ कर पाते कि उससे पहले ही दुष्कर्म का आरोपित बंधन उरांव फरार हो गया।

मौत का यह हो सकता है कारण
सामान्य तौर पर पुलिस के अधिकारी मान रहे हैं कि दुष्कर्म के दौरान बच्ची के मुंह को बंद किया होगा। इस कारण बच्ची का दम घुटने लगा होगा। दम घुटने के कारण बच्ची की मौत हो गई। ऐसे पुलिस पदाधिकारी पोस्टमार्टम रिर्पोट का इंतजार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी