भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात

संवाद सूत्र भरनो(गुमला)भरनो भाजपा मंडल कार्यालय के समीप मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा की अध्यक्षता में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मन करी बात सुनी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 09:21 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 09:21 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात

संवाद सूत्र, भरनो(गुमला):भरनो भाजपा मंडल कार्यालय के समीप मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 80 वां एपिसोड भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। भरनो मंडल के सभी बूथों पर भी भाजपाइयों ने अपने अपने बूथों में मन की बात सुनी।मन की बात सुनने के बाद जिला अध्यक्ष अनूप चन्द्र अधिकारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी युवाओं की तरफ आस भरी नजरों से देखा है उन्होंने कहा है कि युवा अपनी राह खुद बना रहे हैं । हमें युवाओं को उनकी उम्मीदों पर खरा उतरकर राष्ट्र के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है। देश के युवा हुनरमंद बन कर कई क्षेत्र में रोजगार पा कर काम कर रहें हैं। मन की बात सुनने वालों में मनोज वर्मा,शिवनारायण गुप्ता,हरि शंकर शाही,मुन्ना शाही,जितेंद्र चौबे,प्रेम कुमार सिंह,राजेश प्रसाद केशरी,मुरारी केशरी, प्रवेश मिश्रा,श्रीकांत केशरी, अभिषेक गुप्ता,दिलीप टोप्पो,अभिषेक केशरी, शम्भू केशरी आदि शामिल थे।

चैनपुर मंडल अध्यक्षों ने भी सनी मन की बात

संसू, चैनपुर : चैनपुर मंडल के बूथों बेंदौरा, छतरपुर, मालम,हर्रा,चैनपुर सहित विभिन्न बूथों पर देशवासियों को संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के '' मन की बात ''का 80 एपिसोड मंडल के सातों अध्यक्ष, महामंत्री उपाध्यक्ष सहित तमाम भाजपाइयों ने अपने अपने बूथों पर सुनी। मन की बात सुनने के पश्चात अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी युवाओं की तरफ आसभरी नजरों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा है कि युवा अपनी राह खुद बना रहे हैं उनके लिए नया लक्ष्य नई राह नई चाह और नई मंजिल का निर्माण खुद कर रहे है। तो हम युवाओं को उनकी उम्मीदों पर खरा उतरकर राष्ट्र के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है। मन की बात सुनने वालों में मनोहर बड़ाईक,अमित किशोर पाण्डेय,कौशल केशरी,अरविद मौर्य,बुधराम नायक,दीपक कुमार साहू,शेखर चौधरी,प्रमोद ठाकुर मुकेश कुमार उर्फ भोला वहीं महिला मोर्चा में भारती सिंह,अर्चना देवी शोभा देवी चंद्रकिरण देवी सहित कई भाजपाइयों ने अपने अपने बूथों पर सुनी

chat bot
आपका साथी