महासप्तमी को जगह-जगह निकाली गई कलश यात्रा

संवाद सूत्र कामडारा/बसिया (गुमला) नवरात्र के महासप्तमी के दिन बसिया और कामडारा में मां द

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:54 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:54 PM (IST)
महासप्तमी को जगह-जगह निकाली गई कलश यात्रा
महासप्तमी को जगह-जगह निकाली गई कलश यात्रा

संवाद सूत्र, कामडारा/बसिया (गुमला) : नवरात्र के महासप्तमी के दिन बसिया और कामडारा में मां दुर्गा पूजा समितियों द्वारा शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कामडारा प्रखंड के बकसपुर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से निकाली गई कलश यात्रा में 51 महिलाओं ने भाग लिया। हंजड़ा नदी में जल पूजन के बाद महिलाओं ने कलश में जल भरा। कलश लेकर महिलाएं पूजा पंडाल पहुंचे। पुरोहित काली पंडित ने जल पूजा और कलश स्थापन की विधि संपन्न कराई। इस कलश यात्रा में पुजारी निखिल साहु, परशुराम ओहदार, मुकेश नाग आदि ने भाग लिया। बसिया दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भी महासप्तमी पूजा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। दक्षिणी कोयल नदी में पुरोहित विशेश्वर होता ने जल पूजन कराया। यह कलश यात्रा थाना चौक, देवी गुड़ी चौक, बैंक मोड़ होते हुए पूजा स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा का नेतृत्व पंकज सिंह, राजकुमार, नवीन विश्वाल, सुभाष चौरसिया, सुरेंद्र पाणिग्रही, प्रेम जायसवाल, मनरखण साहु, रंजित चौधरी, सुरेंद्र चौधरी आदि कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी