शहरी अकुशल मजदूरों के लिए बनेगा मनरेगा की तर्ज पर जॉब कार्ड

जागरण संवाददातागुमला गुमला नगर परिषद क्षेत्र में अकुशल श्रमिकों के लिए सर्वेक्षण और निबंधन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:42 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:06 AM (IST)
शहरी अकुशल मजदूरों के लिए बनेगा मनरेगा की तर्ज पर जॉब कार्ड
शहरी अकुशल मजदूरों के लिए बनेगा मनरेगा की तर्ज पर जॉब कार्ड

जागरण संवाददाता,गुमला : गुमला नगर परिषद क्षेत्र में अकुशल श्रमिकों के लिए सर्वेक्षण और निबंधन का काम चल रहा है। एनयूएलएम से अकुशल मजदूरों का सर्वेक्षण और निबंधन का काम गुरुवार को आरंभ किया गया। एनयूएलएम के सिटी मैनेजर सुनीता कुमारी और कार्यपालक पदाधिकारी हातिम ताई की देखरेख में यह काम किया जा रहा है। सामुदायिक संगठन कर्ता विमला देवी की टीम मुहल्ले-मुहल्ले अकुशल मजदूरों का पता लगाने का काम कर रही है। शहर के अकुशल मजदूरों को मनरेगा के तर्ज पर जॉब कार्ड बनाया जाएगा। काम मांगने पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जॉब कार्ड घर के मुखिया के नाम से बनेगा। घर में रहने वाले 18 साल से अधिक उम्र के बेरोजगारों का जॉब कार्ड बनाया जा रहा है। जॉब कार्ड दिया जाएगा। निबंधन कराने के लिए आधार कार्ड और खाता का छाया प्रति मांगा जा रहा है। जाब कार्ड बनाने से पहले राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविग लाइसेंस, बिजली बिल या आवासीय प्रमाण पत्र की भी जांच की जा रही है। जॉबकार्ड बनाने का काम दो अक्टूबर से पहले कर लिया जाना है। दो अक्टूबर को ही इस योजना को धरातल पर उतारना है।

कोट

प्रधानमंत्री श्रमिक योजना शहरी क्षेत्र के बेरोजगारी को दूर करने के लिए अच्छी योजना है। हम जॉब कार्ड बनाने का काम कर रहे हैं। अधिसंख्य बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का काम कर रहे हैं। शहर के बेरोजगार युवकों से आवेदन करने और जॉबकार्ड बनाने की अपील की जाती है।

हातिम ताई, कार्यपालक पदाधिकारी गुमला नप।

chat bot
आपका साथी