अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारियों व कर्मियों का वेतन स्थगित

जागरण संवाददाता गुमला सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण उपायुक्त शिशिर कुमार ने की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 05:28 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 05:28 PM (IST)
अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारियों व कर्मियों का वेतन स्थगित
अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारियों व कर्मियों का वेतन स्थगित

जागरण संवाददाता, गुमला : सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने सोमवार को किया। औचक निरीक्षण के दौरान प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मचारी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। वहीं बीडीओ एवं सीओ कार्यालय में अनुपस्थित पाए जाने पर उपायुक्त ने कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि उच्च न्यायालय के कार्यों के संबंध में बीडीओ मुख्यालय में नहीं हैं, तथा अंचलाधिकारी द्वारा दूरभाष के माध्यम से खोरा ग्राम का क्षेत्र भ्रमण की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय की उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक भी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त को बताया गया कि प्रधान लिपिक की प्रतिनियुक्ति जिला कोविड नियंत्रण कक्ष में होने के कारण वे कार्यालय में अनुपस्थित हैं। उपायुक्त द्वारा जांच में पाया गया कि प्रधान लिपिक की प्रतिनियुक्ति जिला कोविड नियंत्रण कक्ष में अपराह्न दो बजे से निर्धारित है। इसपर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधान लिपिक के वेतन स्थगित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय के रोकड़ पंजी की जांच की। जांच के क्रम में पाया गया कि रोकड़ पंजी में 15 फरवरी 2021 से पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षर नहीं किया गया है तथा कार्यालय के नाजिर द्वारा दो 2021 तक ही रोकड़ पंजी अद्यतन पाई गई। इसपर उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए अंचलाधिकारी का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी से 15वें वित्त आयोग संबंधित प्रतिवेदन की मांग की गई तथा कार्यालय में संधारित जाति/ आय/ आवासीय प्रमाण पत्रों के लंबित आवेदनों की समीक्षा हेतु जाति/ आय/ आवासीय पंजी की भी मांग की गई। इसके अलावा कार्यालय में उपस्थित पालकोट रोड बेहराटोली निवासी आवेदक अरूण कुमार ने बताया कि वे राशन कार्ड के कार्य से एक सप्ताह से प्रखंड कार्यालय दौड़ रहे हैं, कितु पणन पदाधिकारी से संपर्क नहीं होने के कारण होने वाली असुविधाओं की जानकारी दी। इस पर उपायुक्त ने पणन पदाधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी