अंग्रेजी के प्रति बढ़ता आकर्षण हिंदी के लिए चिता का विषय : डोमन राम

संवाद सूत्र गुमला सेनानिवृत्त शिक्षक डोमन राम ने कहा है कि अंग्रेजी के प्रति बढ़ रहा आकष

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:51 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:15 AM (IST)
अंग्रेजी के प्रति बढ़ता आकर्षण हिंदी के लिए चिता का विषय : डोमन राम
अंग्रेजी के प्रति बढ़ता आकर्षण हिंदी के लिए चिता का विषय : डोमन राम

संवाद सूत्र, गुमला : सेनानिवृत्त शिक्षक डोमन राम ने कहा है कि अंग्रेजी के प्रति बढ़ रहा आकर्षण हिन्दी के लिए चिता का विषय है। नेहरू युवा केंद्र गुमला के कार्यालय कक्ष में सोमवार को संपन्न हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक डोमन राम ने उक्त बातें कीं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। हमारी संस्कृति और पहचान है। अन्य भाषाओं की जानकारी रखने से उन्हें परहेज नहीं है लेकिन हिंदी को हमें प्रमुख संपर्क भाषा के रूप में प्रयोग करना चाहिए। शिक्षक दीपक राम मोची और सरगुजा के जिला युवा समन्वय हिमांशु गुप्ता आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए हिंदी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए हिंदी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए लोगों को प्रेरित किया। गुमला के जिला युवा समन्वय सुश्री मोना प्रेरणा सुरीन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए 14 सितंबर से आरंभ हिदी पखवाड़ा कार्यक्रम की जानकारी दी। कहा कि इस बीच गुमला के एक सौ से अधिक प्रतिभागियों ने राज्यस्तरीय निबंध, स्लोगन और गायन प्रतियोगिता में भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी हिंदी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयंसेवक दीपक साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

chat bot
आपका साथी