सरकारी उपक्रम समिति के सभापति बनाए गए विधायक भूषण तिर्की

संवाद सूत्रगुमला झारखंड विधान सभा के अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो ने वर्ष 2020-21 के लिए विधान सभा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 09:34 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 09:34 PM (IST)
सरकारी उपक्रम समिति के सभापति बनाए गए विधायक भूषण तिर्की
सरकारी उपक्रम समिति के सभापति बनाए गए विधायक भूषण तिर्की

संवाद सूत्र,गुमला : झारखंड विधान सभा के अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो ने वर्ष 2020-21 के लिए विधान सभा समिति का गठन किया गया है। जिसमें गुमला के विधायक भूषण तिर्की को सरकारी उपक्रम संबंधी समिति के सभापति बनाए गए हैं। भूषण तिर्की को सभापति बनाए जाने पर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सह नप उपाध्यक्ष मो.कलीम अख्तर, नगर अध्यक्ष मो.लडन, केंद्रीय सदस्य सह संगठन सचिव सरदार रंजित सिंह, जयंत तिर्की, मीडिया प्रभारी आरिफ अंसारी, गुमला प्रखंड अध्यक्ष जगदीश साहु, रायडीह प्रखंड अध्यक्ष राजेश टोप्पो, जिला झामुमो उपाध्यक्ष सुशील दीपक मिज, महिला उपाध्यक्षा ओलिभा कांता कुजूर, सबिता देवी, अनवर खान, मुस्लिम खान और हरिओम प्रसाद आदि ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी