हाथियों का झुंड ने धान के गांज व सब्जी की फसल को पहुंचाया नुकसान

संवाद सूत्रकामडारा (गुमला) कामडारा के मोरहाटोली में मंगलवार की रात जंगली हाथियों ने ख

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:12 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:12 PM (IST)
हाथियों का झुंड ने धान के गांज व सब्जी की फसल को पहुंचाया नुकसान
हाथियों का झुंड ने धान के गांज व सब्जी की फसल को पहुंचाया नुकसान

संवाद सूत्र,कामडारा (गुमला): कामडारा के मोरहाटोली में मंगलवार की रात जंगली हाथियों ने खलिहान पर रखे धान के गांज और खेतों पर लगी सब्जी फसल को बर्बाद कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात जंगली हाथियों का एक झुंड अचानक गांव पहुंच गया और मरियानुस कुल्लू, मोतीलाल गोप, संजय सोरेंग और मुन्ना पहान के खलिहान में रखे धान के गांज को खा गया और रौंदकर बर्बाद कर दिया। किसान रीमीस सोरेंग के खेत पर लगी आलू की सब्जियों को रौंद दिया। केले के पौधा को भी नुकसान पहुंचाया है। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह बसिया वन प्रमंडल के वनकर्मियों को दी गई। वन विभाग के कर्मी मोरहाटोली पहुंचे और किसानों हुए नुकसान का मूल्यांकन किया। ग्रामीणों ने बताया कि बसिया के सुकुरडा, आर्या जंगल होते हुए जंगली हाथियों का झुंड मोरहाटोली पहुंचा था और अभी कोनसकेली जंगल में शरण लिए हुए है।बताया जा रहा है जंगली हाथियों की संख्या लगभग 25 से 30 के आसपास है। जिसमे हाथी के चार छोटे बच्चे भी शामिल है। रामतोल्या गांव में भी जंगली हाथी का एक झुंड किसान लाजरूस तोपनों ,सुशील होरो, किडो पाहन ,अनिल तोपनो के खलिहान में रखे धान के गांज को जंगली हाथी के झुंड खा गए। किसान जंगली हाथी के भय से रात जग्गा कर रहे हैं ।

कोनसकेली गांव में हाथियों ने डाला डेरा

संवाद सूत्र बसिया(गुमला) : थाना क्षेत्र के कोनसकेली गांव के नवाटोली सरना में 28 की संख्या में हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए हैं। आस पास के ग्रामीण हाथियों के झुंड के आने से भयभीत हैं। प्रभारी वनपाल लेबनुस लकड़ा ने बताया कि हाथियों के झुंड पर वन कर्मी नजर रखे हुए हैं। ग्रामीण सतर्क रहें हाथियों के साथ छेड़छाड़ नहीं करें।

chat bot
आपका साथी