अल्बर्ट एक्का का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायी : डीसी

जाटी गुमला सन 1971 की भारत पाक युद्ध में दुश्मन की गोली खाने के बावजूद भी अदभ्य साहस का परिच

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:21 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:21 PM (IST)
अल्बर्ट एक्का का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायी : डीसी
अल्बर्ट एक्का का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायी : डीसी

जाटी, गुमला : सन 1971 की भारत पाक युद्ध में दुश्मन की गोली खाने के बावजूद भी अदभ्य साहस का परिचय देते हुए बंकर उड़ाने के बाद वीर गति को प्राप्त परमवीर चक्र विजेता लांस नायक परमवीर अल्बर्ट एक्का की 50वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को प्रशासनिक, राजनीतिक एवं पूर्व सैनिकों ने गुमला और चैनपुर में परमवीर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी जबकि परमवीर के पैतृक गांव जारी में अधिकारियों, परिजनों, ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धासमुन अर्पित की गई। परमवीर के पुत्र को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। गुमला में परमवीर के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा और एसपी डा.ऐहतेशाम वकारीब ने कहा कि ने कहा कि लांस नायक परमवीर अल्बर्ट एक्का का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उनका बलिदान राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का भाव भरने का काम करता है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एसडीओ रवि आनंद, डीपीआरओ देवेंद्रानाथ भादुड़ी, सेवानिवृत सैन्य अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, वीर नारी आदि उपस्थित थे। जारी में परमवीर अलबर्ट एक्का की आदमकद प्रतिमा औरउनके समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। समाधि स्थल पर कैंडल जलाया गया। बीडीओ डा.शिशिर कुमार सिंह के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखा गया। थाना प्रभारी अमर पोद्दार के नेतृत्व में थाना के जवानों ने समाधि स्थल पर सशस्त्र सलामी दी। उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि वे कोशिश करेंगे कि गांव में जो भी कार्य अधूरा पड़े हुए हैं उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही शहीद के परिवारों से हमेशा मिलते जुलते रहेंगे। गांव के विकास कार्यों को बढ़ावा देंगे। वही जनजातीय परामर्श दात्री के पूर्व सदस्य रतन तिर्की ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि जारी में सैनिक स्कूल की स्थापना हो, स्पो‌र्ट्स अकेडमी की स्थापना, राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट वही महानगरों में परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम से रोड का नामकरण हो तथा रांची रेलवे स्टेशन को परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम से हो और उन्हें पूरा विश्वास है कि यह सब मांगे जल्द पूर्ण होगी। परमवीर अल्बर्ट एक्का के गांव में एक म्यूजियम व एक लाइब्रेरी का भी स्थापना की मांग की गई है। परमवीर के पुत्र विसेन्ट एक्का, डीडीसी कर्ण सत्यथी, एसडीओ प्रीति किस्कूकु, मुखिया दिलीप बड़ाइक, रजनी एक्का, नंदकिशोर, बीडीओ विभूति मंडल, निर्मल कुमार महतो आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। चैनपुर में डीडीसी कर्ण सत्यार्थी ने परमवीर अल्बर्ट एक्का के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी एवं उनकी टीम ने सलामी दी गई। छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। मौके में सुशील दीपक मिज, राम कृष्ण ओहदार, शाहिद अनवर, संदीप उरांव, सोबरन साहू, शिक्षिका रजनी बेक, जगरानी कुजूर, आदि ने परमवीर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

chat bot
आपका साथी