पति ने पत्नी की हत्या कर फंदे से लटकाया, गिरफ्तार

संवाद सूत्रकामडारा (गुमला) कामडारा थाना क्षेत्र के पारही गांव में कमल साहु ने सोमवार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 07:37 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:37 PM (IST)
पति ने पत्नी की हत्या कर फंदे से लटकाया, गिरफ्तार
पति ने पत्नी की हत्या कर फंदे से लटकाया, गिरफ्तार

संवाद सूत्र,कामडारा (गुमला) : कामडारा थाना क्षेत्र के पारही गांव में कमल साहु ने सोमवार की देर शाम 22 वर्षीय पत्नी तारा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की साक्ष्य छुपाने के लिए मृतक तारा को अपने ही घर में फांसी का फंदा बनाकर लटका दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया और हत्यारोपी पति कमल साहु को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पति द्वारा पत्नी की हत्या की लोमहर्षक घटना से मृतक तारा देवी के मायके में आक्रोश गहरा गया। मृतक तारा के मायके सुरहू नवाटोली से दो दर्जन महिला थाना पहुंचे और हत्यारोपित को महिलाओं को जिम्मा लगाने के लिए थाना परिसर में हाई वाल्टेज ड्रामा किया। महिलाओं में काफी आक्रोश था। ज्ञात हो कि मृतक तारा की शादी लगभग सात माह पहले 26 मार्च 2021 को पारही गांव निवासी कमल साहु के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होते रहता था। झगड़ा के कारण एक सप्ताह पहले तारा अपने मायके चली गई थी जिसे पति कमल साहु ने 27 नवंबर को समझा बुझा कर घर ले आया था। सोमवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उसका गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय आरोपी का पिता सुरेंद्र साहु कामडारा में था। उसकी मां सचन देवी बकरी चराने गई थी। बहन स्कूल गई हुई थी। घर के बाहर उसकी बूढ़ी दादी थी जो कान से नहीं सुनती है और बाहर बैठी थी। कमल ने पत्नी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए फांसी का फंदा बनाकर टांग दिया लेकिन पुलिस ने पूरे मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी