2050 रुपये प्रति क्विटंल धान बिकेंगे लैंपस में

जागरण संवाददाता गुमला गुमला जिले के किसान अपने खेतों में लगे धान की फसल काटने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 08:46 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 08:46 PM (IST)
2050 रुपये प्रति क्विटंल धान बिकेंगे लैंपस में
2050 रुपये प्रति क्विटंल धान बिकेंगे लैंपस में

जागरण संवाददाता, गुमला : गुमला जिले के किसान अपने खेतों में लगे धान की फसल काटने लगे हैं। जिला प्रशासन ने भी इन धान को लैंपस में खरीदने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस वर्ष किसानों से धान 2050 रुपये प्रति क्विटल खरीदा जाएगा। जिले में चिन्हित 18 धान क्रय केंद्रों में धान अधिप्राप्ति हेतु किसानों का निबंधन चल रहा है। 15 दिसंबर 2021 से सभी 18 धान अधिप्राप्ति केंद्रों में धान का क्रय किया जाएगा। किसानों से धान क्रय के बाद प्रथम चरण में 50 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जाएगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम गुलाम समदानी की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2021-22 में धान अधिप्राप्ति योजना की समीक्षा बैठक गुरुवार को की गई। सरकार द्वारा धान का क्रय मूल्य 2050 रूपये प्रति क्विटल निर्धारित किया गया है। धान अधिप्राप्ति निबंधन के दौरान पिछले वर्ष निबंधित किसानों का भी सत्यापन किया जा रहा है। सभी अंचलों में किसान निबंधन कार्य हेतु प्रपत्र उपलब्ध कराया गया है। एक किसान से अधिकतम 200 क्विटल धान क्रय किया जाएगा। जिले के प्रत्येक प्रखंड के पंचायतों से गांव एवं टोलों के किसानों को इस योजना के तहत आच्छादित किया जाना है। धान अधिप्राप्ति में टाना भगत समुदाय एवं जनजातिय समुदाय के किसानों को प्राथमिकता दिय़ा जाएगा। धान अधिप्राप्ति के बाद किसानों से क्रय किए गए धान को लैम्पस के गोदाम में सुरक्षित रखा जाएगा। सभी लैम्पस सचिव को लैम्पस गोदाम की सुव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मापक यंत्र एवं रौशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी