शहरी क्षेत्र में जगह-जगह पसरा है कचरों का ढ़ेर

संवाद सूत्र गुमला गुमला शहरी क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान एक बार फिर मजाक मन गया है। साफ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 09:13 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 09:13 PM (IST)
शहरी क्षेत्र में जगह-जगह पसरा है कचरों का ढ़ेर
शहरी क्षेत्र में जगह-जगह पसरा है कचरों का ढ़ेर

संवाद सूत्र, गुमला : गुमला शहरी क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान एक बार फिर मजाक मन गया है। साफ-सफाई के अभाव में जगह-जगह कचरों का ढेर जमा हो गया है। दो दिनों से हुए लगातार वर्षा के कारण कचरों के ढेर से दुर्गंध निकल रहे हैं। गुमला नगर परिषद क्षेत्र के जशपुर रोड में गुमला के बिरसा मुंडा एग्रो पार्क, स्टेडियम के बाहर, सिसई रोड में संत इग्नासियुस स्कूल गेट और उससे पहले गैरेज के समीप, पालकोट रोड में पेट्रोल पंप डीएसपी रोड मोड़, एसएस हाईस्कूल के पीछे, पटेल चौक आदि स्थानों में कचरों का ढ़र लगा हुआ है। नगर परिषद की ओर से जगह-जगह डस्टवीन रखे गए हैं लेकिन नियमित साफ सफाई नहीं होने से कचरा डस्टवीन से बाहर गिर गया है। सड़कों में कचरा पसर गया है। गुमला के बिरसा मुंडा एग्रो पार्क के पूर्व दक्षिण कोण पर कचरा जम है। वहां से दुर्गंध निकल रहा है। कचरा होने के कारण सुबह में एक रिक्शा चालक भी कचरा फेंकने लगा तब स्थानीय लोगों ने उसका विरोध किया। कहा कि एक तो कचरा से दुर्गध निकल रहा है ऊपर से फिर कचरा फेंका जा हा है। दूर ले जाकर फेंको। जगह-जगह कचरों के ढेर पसरने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

कोट

नगर परिषद के कर्मी नियमित साफ सफाई कर रहे हैं। इधर दो दिन वर्षा के कारण भी साफ सफाई प्रभावित हुआ है। गुमला को साफ और सुंदर रखने में जनता का भी सहयोग जरूरी है। कचरों के सफाई के लिए कर्मियों को निर्देशित करेंगे।

दीपनारायण उरांव- अध्यक्ष

गुमला नगर परिषद।

chat bot
आपका साथी