जनजातीय गौरव दिवस पर महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का संदेश

संवाद सूत्र गुमला शबरी कन्या छात्रावास तर्री गुमला और रायडीह प्रखंड के सुगाकाटा संकुल म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 08:36 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 08:36 PM (IST)
जनजातीय गौरव दिवस पर महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का संदेश
जनजातीय गौरव दिवस पर महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का संदेश

संवाद सूत्र, गुमला : शबरी कन्या छात्रावास तर्री गुमला और रायडीह प्रखंड के सुगाकाटा संकुल में रविवार को वनवासी कल्याण द्वारा जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वनवासी कल्याण केंद्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हीरेंद्र सिन्हा ने जनजाति गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए झारखंड तथा पूरे देश के जनजाति महापुरुषों के जीवनी तथा उनके द्वारा देशहित, समाज हित एवम धर्म संस्कृति परंपरा, को बचाने में उनका योगदान पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज हम सब के लिए गौरव का दिन है क्योंकि केंद्र सरकार ने जनजाति गौरव दिवस को मान्यता देकर हमारे जनजातीय महापुरुषों एवम जनजाति समाज को गौरव प्रदान किया गया है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हु, जतरा टाना भगत ,कार्तिक उराव, बख्तर साय मूंडल सिंह , फूलो झानो, आदि महापुरुषों के बताए मार्ग पर चल कर उन्हें गौरव प्रदान करने पर जोर दिया। कार्यक्रम को जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र लाल उरांव ने भी संबोधित किया। शबरी आश्रम की बहनें दुआरी कुमारी ,सुशांति उरांव, नंदेश्वरी कुमारी ,पुष्पा कुमारी ,युवरानी कुमारी रीना कुमारी ,अनिता कुमारी ने महापुरुषों के जीवनी पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत कर एवं सामूहिक नृत्य कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मन जीत लिया इस अवसर पर मनुष्य कल्याण केंद्र गुमला जिला के जिला संगठन मंत्री आंगनू उराव,नरेश गुप्ता, बाल्मीकि आश्रम के कोषाध्यक्ष अजय कुमार साहू, जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक जयराम इंद्वार, प्रांत महिला प्रमुख ललिता कुमारी ,वीना कुमारी, खेदू नायक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बहन नंदेश्वरी कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन वीणा कुमारी ने की।

chat bot
आपका साथी