तालाब में डूबने से एक ग्रामीण की मौत

संवाद सूत्र भरनो(गुमला) करंज थाना क्षेत्र के डूडिया रांकाटोली के एक तलाब में सिसई थाना क्ष

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 10:39 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 10:39 PM (IST)
तालाब में डूबने से एक ग्रामीण की मौत
तालाब में डूबने से एक ग्रामीण की मौत

संवाद सूत्र, भरनो(गुमला): करंज थाना क्षेत्र के डूडिया रांकाटोली के एक तलाब में सिसई थाना क्षेत्र के बरगांव सतासिली गांव निवासी बिदु उरांव (48) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक बिदु चार दिन पहले अपने बहन शनियारो उरांव के घर दुडिया राकाटोली गांव आया हुआ था। मेहमानी के क्रम में वह काफी शराब पीने लगा, बीते गुरुवार को बहन के घर के कुछ दूरी पर स्थित तालाब में वह नहाने गया हुआ था। नहाने के क्रम में तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसे कभी-कभी मिर्गी का भी दौरा भी पड़ता था। काफी देर तक तालाब से नहा कर नही लौटने पर स्वजनों ने उसकी तलाश शुरु कर दी। जब तालाब में बिदु का शव तैरते हुए देखा तो इसकी सूचना करंज थाना को दी गई। सूचना मिलने पर करंज थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।

कुएं में डूबने से वृद्धा की मौत

भरनो (गुमला): भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़केशा लपराटोली गांव निवासी वृद्धा सगी देवी(80) की शुक्रवार को कुएं में डूबने मौत हो गई। मृतका के पुत्र सोहन उरांव ने बताया कि उसकी मां घर में अकेली थी। सभी लोग खेत में काम करने गए थे। ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। सड़क दुर्घटना में भाजपा महामंत्री घायल

संवाद सूत्र, रायडीह (गुमला): थाना क्षेत्र के नवागढ़ डूमर टोली गांव के पास एनएच-43 पर एक यात्री वाहन की चपेट में आने से रायडीह मंडल भाजपा महामंत्री सह शाही टोली ग्राम निवासी विश्वनाथ उरांव घायल हो गए।उनके दाहिने पैर और हथेली में चोट लगी है। मिली जानकारी के अनुसार वे मोटरसाइकिल से रायडीह से मांझा टोली जा रहे थे।इसी क्रम में पीछे से अज्ञात यात्री वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे वे सड़क पर गिर गए। रास्ते में गुजर रहे भाजपा कार्यकर्ता करमपाल सिंह ने उन्हें बाइक से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकिसक ने गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी