ई-श्रम पोर्टल पर कुल 14006 असंगठित मजदूरों का किया जा चुका है निबंधन
संवाद सहयोगीगुमला झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड योजनांतर्गत ई-श्रम पोट
संवाद सहयोगी,गुमला: झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड योजनांतर्गत ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित मजदूरों के निबंधन के संबंध में जानकारी साझा करते हुए श्रम अधीक्षक एतवारी महतो ने बताया कि उक्त योजना के तहत पूर्व माह तक 24986 श्रमिकों का निबंधन किया गया था।इस माह 39 श्रमिकों का निबंधन किया गया है। इस प्रकार गुमला जिलांतर्गत कुल निबंधित श्रमिकों की संख्या 25025 है। इसके साथ ही झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजनांतर्गत पूर्व माह तक 36133 व इस माह में 688, कुल 36801 श्रमिकों का निबंधन किया गया।
ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित मजदूरों के निबंधन के संबंध में श्रम अधीक्षक ने बताया कि जिलांतर्गत ई-श्रम पोर्टल पर कुल 14006 असंगठित मजदूरों का निबंधन किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के नेशनल डाटाबेस ऑफ अन आर्गेनाईज्ड वर्क्स कार्यक्रम के तहत कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से यह कार्य किया जा रहा है। ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों का पंजीकरण नि:शुल्क है। पंजीकरण के बाद श्रमिकों व मजदूरों के यूनिक आई कार्ड बनाएं जाते है। इस यूनिक आईडी कार्ड बनते ही असंगठित श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित सरकार की ओर से दी जाने वाली अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। यूनिक आईडी कार्ड के माध्यम से श्रमिकों की विभिन्न गतिविधियों और वह किस राज्य से किस राज्य में जा रहे है उसे भी आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। आपदा के समय इन असंगठित श्रमिकों तक आसानी से मदद पहुंचाई जा सकेगी। इसके साथ ही सरकार रोजगार के अवसर भी सृजित कर सकेगी।उन्होंने सभी मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।