सामूहिक दुष्कर्म में मामले दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र गुमला गुरदारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदापाठ के चापाकोना बक्सी पतरा के समीप दशहरा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:01 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:01 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म में मामले दो गिरफ्तार
सामूहिक दुष्कर्म में मामले दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र, गुमला : गुरदारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदापाठ के चापाकोना बक्सी पतरा के समीप दशहरा देखकर लौट रही दो मौसेरी बहनों के साथ बीते शनिवार की रात हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। एक अभियुक्त ने भयवश अपने ही घर में खुदकुशी कर ली जबकि शेष सात अभियुक्त फरार है। गिरफ्तार अभियुक्तों में समीन असुर व प्रेम उरांव शामिल है। जबकि सतीश, सनी, विवेद आनंद, संजय उरांव, अर्जुन भगत, धर्मचंद, सोमेश्वर भगत और महेश के नाम शामिल है। एसपी डा.ऐहतेशाम वकारिब ने गिरफ्तार अभियुक्तों की जानकारी देते हुए कहा कि फरार अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वादिनी के शिकायत पर गुरदारी थाना में प्राथमिक अभियुक्त समीन असुर और प्रेम उरांव सहित दस लोगों के खिलाफ मारपीट कर जख्मी करने और सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत की थी। शिकायत में वादिनी ने कहा है कि वह अपने चचेरा भाई और पीड़िता मौसेरी बहन के साथ दशहरा मेला देखकर जोभीपाट से पैदल लौट रही थी। अज्ञात दस युवकों ने वादिनी के चचेरे भाई को ईख से मारकर भगा दिया। वादिनी और उसके मौसेरी बहन को मारते-पीटते बक्सी पतरा ले गए और सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब उसके भाई ग्रामीणों के साथ उन लोगों को ढूंढते हुए आए तो दुष्कर्म करने वाले उन लोगों को छोड़कर भाग गए। दुष्कर्म के दौरान वादिनी ने समीन और प्रेम को पहचान कर ली थी। गुरदरी थाना में 16 अक्टूबर 2021 को धारा 307, 509, 376 डीए एवं छह पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 11 दर्ज किया है। अनुसंधान में पुलिस ने दोनों नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया और पूछताछ में सभी दसों अभियुक्तों का नाम सामने आया। जिनमें से एक आरोपित ने रविवार को खुदकुशी कर ली।

chat bot
आपका साथी