अभियान चला पर्यावरण को प्लास्टिक से होनेवाले नुकसान की दी जानकारी

संवाद सूत्रगुमला आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त बनाने के नेहरु युव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:06 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:06 PM (IST)
अभियान चला पर्यावरण को प्लास्टिक से होनेवाले नुकसान की दी जानकारी
अभियान चला पर्यावरण को प्लास्टिक से होनेवाले नुकसान की दी जानकारी

संवाद सूत्र,गुमला : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त बनाने के नेहरु युवा केन्द्र संगठन का कार्य गांवों में दिखने लगा है। नेहरु युवा केंद्र (एनवाईके) के राष्ट्रीय युवा कोर के नेतृत्व में युवा क्लब के सदस्य गांव-गांव में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत गांवों में यत्र-तत्र फेंके गए डिस्पोजल प्लास्टिक चुन रहे हैं संग्रह कर रहे हैं। नेहरु युवा केंद्र संगठन के इस देशव्यापी स्वच्छता अभियान एक अक्टूबर से आरंभ है और यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस बीच नेहरु युवा केंद्र द्वारा गठित युवा क्लब के माध्यम से गुमला जिला के 953 गांवों तक पहुंचने का काम किया जा रहा है। गांवों में बिखरे प्लास्टिक को चुनने और एकत्रित करने का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों को प्लास्टिक से पर्यावरण पर होने वाले नुकसान की जानकारी देकर स्वच्छ भारत के निर्माण की अपील की जा रही है। पालकोट प्रखंड के तिलईडीह में वार्ड सदस्य मंगरा खड़िया के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा कोर देवा कुमार साहु के नेतृत्व में गांव के युवाओं ने घर-घर जाकर अनुपयोगी प्लास्टिक के बोतल, पोलीथिन, डिस्पोजल गिलास आदि संग्रह किया। पालकोट के 22 गांवों से लगभग एक सौ किलोग्राम अनुपयोग प्लास्टिक संग्रह किया गया है। इस कार्य में संदीप कुमार साहु, प्रकाश कुमार साहु, तयतुन भगत, रामलाल साहु पवन कुमार साहु आदि अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी मोना प्रेरणा सुरीन ने बताया कि स्वच्छ भारत बनाने के उदेश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने देशव्यापी अभियान चलाया है और आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे देश में 75 लाख किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित करने और डिस्पोजल करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए गुमला में 24 राष्ट्रीय युवा कोर गांवों में युवा क्लब के साथ काम कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी