प्राइमरी कक्षा से ही सिविल सेवा के लिए बच्चों की सोच करें विकसित : डा.अरुण

संवाद सूत्र गुमला शिक्षक से उप समाहर्ता बने नवीन चंद्र झा और गुमला के सेवा निवृत्त शिक्षकों क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:36 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:36 PM (IST)
प्राइमरी कक्षा से ही सिविल सेवा के लिए बच्चों की सोच करें विकसित : डा.अरुण
प्राइमरी कक्षा से ही सिविल सेवा के लिए बच्चों की सोच करें विकसित : डा.अरुण

संवाद सूत्र, गुमला : शिक्षक से उप समाहर्ता बने नवीन चंद्र झा और गुमला के सेवा निवृत्त शिक्षकों के सम्मान में रविवार को चेटर स्थित संघ भवन में गुमला जिला प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व आईजी डा.अरुण उरांव ने नवीन चन्द्र की सफलता पर बधाई दी और नए प्रधान सचिव को संगठन की मजबूती के लिए चुनौतिपूर्ण दायित्व का अहसास कराया। हाल में ही जारी सिविल सर्विसेज के परिणाम पर चर्चा करते हुए यूपी बिहार के बच्चों की तरह झारखंड और गुमला के बच्चों के सोच को विकसित करने का शिक्षकों से अनुरोध किया। कहा कि पांचवीं छठी कक्षा में ही बच्चों को सिविल सर्विसेज के महत्व को बताएं और उनका जिज्ञासा जगाएं। जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता का श्रेय शिक्षकों को जाता है। एक शिक्षक के मार्गदर्शन से शिक्षक की सफलता अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है। वे शिक्षकों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। संघ के निवर्तमान प्रधान सचिव और उप समाहर्ता नवीन चंद्र झा ने संघ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को संगठन से जुड़ने की अपील की। उन्होंने संगठन को मां का संज्ञा देते हुए कहा कि मां हमेशा स्नेह और वात्सल्य प्रदान करता है। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, संघ के नेता राधेश्याम सिंह, विजय बहादुर सिंह आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। उप समाहर्ता नवीन चन्द्र झा सहित एक दर्जन से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रधान सचिव सदय प्रताप जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

chat bot
आपका साथी