पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने का भाजपाइयों ने लिया संकल्प

जागरण टीमगुमला भारतीय जनसंघ के महापुरुष युगद्रष्टा अंत्योदय एवं एकात्म-मानववाद के प्रणेता प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:46 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:46 PM (IST)
पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने का भाजपाइयों ने लिया संकल्प
पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने का भाजपाइयों ने लिया संकल्प

जागरण टीम,गुमला : भारतीय जनसंघ के महापुरुष युगद्रष्टा अंत्योदय एवं एकात्म-मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को गुमला जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल एवं बूथ तर पर मनाया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। गुमला के शक्ति संघ मंदिर प्रांगण में जिला भाजपा के अध्यक्ष अनूपचंद्र अधिकारी की अध्यक्षता में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पार्चन किया। कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवाद, समाज के हरेक वर्ग के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को अंत्योदय के माध्यम से राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने जज्बा युक्त नीति एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। कार्यक्रम में मुनेश्वर साहू, भूपन साहू, यशवंत सिंह, सुजीत नंदा आदि शामिल थे। नगर भाजपा के नेतृत्व में सभी 38 बूथ समिति द्वारा भी पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। भाजपा एसटी मोर्चा द्वारा गणेशपुर टंगराटोली गांव के बूथ नंबर में 186 में पं. दीनदयाल की जयंती मनाई गई। मुरकुंडा मंडल के पंचायत स्थित बूथ संख्या 203 और 204 में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सांसद प्रतिनिधि भोला चौधरी के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम में अजय साहू, उत्तम साहु, संतोष साहू आदि उपस्थित थे।

घाघरा : घाघरा में सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। चांदनी चौक स्थित पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर पाठक और आदर मंडल के बूथ नंबर 176 में मंडल अध्यक्ष गोपाल गोप के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्पण किया गया। मौके पर आदर मंडल अध्यक्ष गोपाल गोप, असीस सोनी, बिपिन बिहारी सिंह, पप्पू गुप्ता ,अजीत साहू आदि उपस्थित थे।

रायडीह : रायडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनका जन्म दिन मनाया। मिठाई बांटी। कार्यक्रम में प्रभारी सुजीत नंदा, बालकेश्वर सिंह, मण्डल अध्यक्ष राम लखन सिंह, योगेंद्र सिंह, सागर उरांव, भुनेश्वर प्रसाद साहू आदि उपस्थित थे।

बसिया : बसिया मंडल के सभी 79 बूथों में भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनायी। कार्यक्रम में प्रतिमा देवी, विजय सिंह पिन्टू, अमर पाण्डेय, संदीप चौधरी, विनोद भगत, राजकुमार सिंह, रामाशंकर पाण्डेय, दिलीप साहू आदि उपस्थित थे।

पालकोट :पालकोट भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोपाल प्रसाद केसरी की अध्यक्षता में सोहर साहू सरस्वती शिशु मंदिर में उत्साह पूर्वक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गई। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शिव प्रसाद साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चितक और संगठनकर्ता थे। कार्यक्रम में मनोज साव केशरी, अरविद सिंह, बीर नागरची, नंद प्रसाद गुप्ता, अमर कुमार सोनी,शांति देवी आदि उपस्थित थे। भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष नरेश सिंह के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर मे माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बिशुनपुर : बिशुनपुर प्रखंड के 59 बूथों में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष केदार साहु, भिखारी भगत जगत ठाकुर, जयकरण सिंह आदि ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। लालदेव उरांव, आसित लकड़ा करमचंद भगत, सीताराम बड़ाईक आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।

भरनो : भरनो ब्लॉक चौक स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। प्रभारी निरंजन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के नीति व सिद्धांत को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने की। मौके पर अशोक केशरी,भोला प्रसाद केशरी,शिवनारायण गुप्ता,सन्तोष पण्डा,किशोर साहू, आदि उपस्थित थे। --

नेहरु युवा केंद्र ने मनाई पं दीनदयाल जयंती

फोटो-17

रायडीह : रायडीह के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिलम में नेहरू युवा केंद्र गुमला और झिलमिल युवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दिन दयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गई। बीडीओ अमित कुमार मिश्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। बीडीओ ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। नेहरु युवा केन्द्र और झिलमिल युवा क्लब के कार्यों की सराहाना की। मौके पर प्रधानाध्यापक सुमित कुमार नंद, पंचायत समिति सदस्य खुशमन नायक, राष्ट्रीय सेवा कर्मी सोनी कुमारी, रोहित उरांव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी