मिथलेश की हत्या करने के लिए की गई थी उसकी रेकी, तीन गिरफ्तार

संवाद सूत्र गुमला गोकुल नगर में 14 सितंबर को हुए मिथलेश साहू हत्याकांड मामले में पुलिस ने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:45 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:45 PM (IST)
मिथलेश की हत्या करने के लिए की गई थी उसकी रेकी, तीन गिरफ्तार
मिथलेश की हत्या करने के लिए की गई थी उसकी रेकी, तीन गिरफ्तार

संवाद सूत्र, गुमला : गोकुल नगर में 14 सितंबर को हुए मिथलेश साहू हत्याकांड मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,जबकि दो आरोपितों को पुलिस ने पूर्व में जेल भेज दिया है। इस हत्याकांड में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। यह जानकारी एसपी एसपी डा.ऐहतेशाम वकारिब ने संवाददाता सम्मेलन कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले मिथलेश की रेकी की गई थी। वहां कब अकेला रहता है। कब घर जाता है और कहां उठता बैठता है। रैकी करने के बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हत्याकांड के मुख्य आरोपी फरार है, जिसने मिथलेश पर गोली चलाई थी। जबकि गिरफ्तार तीन आरोपितों ने मिथलेश पर भुजाली से हमला किया था। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद एसडीपीओ मनीष चन्द्र लाल के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या कांड में शामिल पुनित एक्का उर्फ छोटू उर्फ डोन, आजाद गंज पलामू , वर्तमान पता बरटोली, ईश्वर लकड़ा ढोढ़रीटोली और बरटोली के अजय राम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर तीनों ने घटना की संलिप्ता स्वीकार कर ली है। एसपी ने बताया कि इनका एक और साथी है, जिसके कहने पर मिथलेश साहू की हत्या की गई थी। वह फरार है। फरार अभियुक्त ने ही मिथलेश पर गोली चलायी और भुजाली से गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपितों के पास से हत्याकांड में इस्तेमाल की गई भुजाली पुलिस ने बरामद कर लिया है। फरार अभियुक्त की पुलिस तलाश कर रही है। एसपी ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर प्रवीण साहू और शुभम साहू को जेल भेजा गया है। इस हत्याकांड मामले की पुलिस अब भी अनुसंधान कर रही है। एसपी ने कहा कि फरार अभियुक्त के गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होगा। गिरफ्तार तीनों आरोपितो की उम्र 19 से 20 वर्ष है। पुलिस ने पांच आरोपितो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन हत्या के कारणों का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई है।

chat bot
आपका साथी