हिंदुओं को संगठित करना ही विहिप का मुख्य उद्देश्य

संवाद सूत्र चैनपुर (गुमला) प्रखंड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विश्व हिदू परिषद का स्थापना दिवस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 05:11 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 05:11 PM (IST)
हिंदुओं को संगठित करना ही विहिप का मुख्य उद्देश्य
हिंदुओं को संगठित करना ही विहिप का मुख्य उद्देश्य

संवाद सूत्र, चैनपुर (गुमला) : प्रखंड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विश्व हिदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मंत्री केशव सहाय जिला सत्संग प्रमुख अशोक सिंह, बजरंग दल संयोजक मुकेश सिंह, प्रांत विभाग संगठन प्रभारी मुकेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर एवं भारत माता के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रांत विभाग संगठन प्रभारी राम प्रताप सिंह ने विश्व हिदू परिषद स्थापना दिवस पर उपस्थित मातृशक्ति बजरंग दल विश्व हिदू रंगमंच सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिदू परिषद की स्थापना का मुख्य उद्देश्य हिदुओं को संगठित करना है। उन्होंने बताया कि भारत के स्वतंत्र होने के एक दशक के बाद आई एक रिपोर्ट ने हिन्दू समाज के कर्णधारों की नींद उड़ा दी। रिपोर्ट में ईसाई मिशनरियों द्वारा छल-कपट, लोभ-लालच और धोखे की बदौलत पूरे देश मे हिदुओं के धर्मांतरण की सच्चाई सामने आने के बावजूद उस वक्त के वर्तमान सरकार ने इसे रोकने के लिए कानून बनाने पर साफ इंकार कर दिया। इसके अलावा हिंदू समाज मे आंतरिक संघर्ष चल रहे थे जिसके कारण भी देश का संत समाज चितित था विदेशों में रहने वाले हिन्दू समाज भी अपनी विविध समस्याओं के समाधान हेतु भारत की तरफ आस भरी नजरों से देख रहे थे कितु केंद्र सरकार के हिदुओं के प्रति उदासीन रवैये के कारण वह भी निराश थे। ऐसे में हिन्दू समाज के जागरण और उत्थान की आवश्यकता महसूस होने लगी और इसी बीच विश्व हिदू परिषद की नींव भी पड़ने लगी। जिला मंत्री केशव चंद्र सेन ने कहा की विश्व हिदू परिषद जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित करने का काम करती है। बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश सिंह ने कहा शहर से लेकर गांव स्तर तक धर्म की रक्षा के लिए संगठन अति आवश्यक है इस मौके पर प्रखंड विश्व हिदू परिषद अध्यक्ष पंकज शर्मा , सत्संग प्रमुख अवनीश पाठक, मातृशक्ति प्रमुख अर्चना देवी , मंजू देवी, शोभा देवी, सुशीला देवी, बजरंग दल संयोजक सोनू गुप्ता, अनिल अरोरा, भारतीय सिंह, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी, चंद्र किरण देवी, मंजूषा देवी, ओमी देवी, किरण देवी, चंचल कुमारी, लक्ष्मी देवी आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी