जिस स्थान पर हुई थी हत्या, वहीं दफना दिए गए दोनों शव

संवाद सूत्र घाघरा (गुमला) घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित केला बागान के संचालक लोकेश पुत्तास्वा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 07:40 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 07:40 PM (IST)
जिस स्थान पर हुई थी हत्या, वहीं दफना दिए गए दोनों शव
जिस स्थान पर हुई थी हत्या, वहीं दफना दिए गए दोनों शव

संवाद सूत्र, घाघरा (गुमला) : घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित केला बागान के संचालक लोकेश पुत्तास्वामी और उसके सहयोगी एम देवादासु की धारदार हथियार से हत्या बदमाशों ने 23 अगस्त की रात कर दी थी। हत्या की वारदात को अंजाम दिए चार दिन हो गए, लेकिन पुलिस हत्यारों की पहचान तक नहीं कर पाई है। अब तक पुलिस सिर्फ हवा में ही हाथ पांव मार रही है। घाघरा थाना में पहले भी कई हत्याएं हुए हैं और थाना प्रभारियों का तबादला हो चुका है। इसके बाद भी घाघरा पुलिस आपराधिक वारदातों को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। आपराधिक वारदात होने के बाद घाघरा पुलिस सक्रिय होती है। ऐसी सक्रियता का क्या फायदा जब चार दिन बीत जाने के बाद हत्यारों का पता पुलिस नहीं लगा पाई। इतना ही नहीं। लोकेश पुत्तास्वामी का सही पता तक पुलिस नहीं ढूंढ पाई है। अगर लोकेश पुत्तास्वामी के स्वजनों का पता पुलिस लगा पाती और उन्हें इनकी हत्या की सूचना दी जाती तो स्वजन लोकेश के अंतिम संस्कार में शामिल तो हो सकते थे।

---

गरीबी के कारण एम देवादासु का शव नहीं लेने आए स्वजन

आंध्र प्रदेश निवासी एम देवादासु का परिवार बहुत गरीब है। आंध्र प्रदेश से घाघरा तक आने के लिए उनके पास किराया तक नहीं है। इस कारण उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने में अपनी असमर्थता जताई है। जिसके बाद पुलिस सुरक्षा में केला बगान के 35 एकड़ जमीन के एक हिस्से में एम देवदासु व लोकेश पुत्तास्वामी के शव को दफना दिया, जबकि दोनों हिदू थे और हिदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार होना चाहिए था। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शिव कुमार भगत उर्फ टुनटुन, एएसआइ शिव शंकर राय, कमलेश कुमार ठाकुर, अनिरुद्ध चौबे, राजेश कुमार पंडित ,रविशंकर ठाकुर, शिव कुमार शौर्य, प्रकाश भगत, महेश कुजूर, संजय शर्मा,संजू उरांव, रूपेश साहू उर्फ गुड्डू, अरुण, लक्ष्मी नारायण साहू, सुरेंद्र साहू, रंजीत, गुलाम रसूल,चंद्र उरांव, पप्पू जायसवाल, बरुन जसवाल, किशोर भगत, राजेश पांडे सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी