लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त

जागरण टीम गुमला लगातार हो रही वर्षा के कारण गुमला का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गां

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:42 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:42 PM (IST)
लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त
लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त

जागरण टीम, गुमला : लगातार हो रही वर्षा के कारण गुमला का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गांवों में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होती है। जिसका परिणाम वर्षा का पानी जमा हो जाता है और कच्ची दीवार की घर गिर जारी है। जिले में दो दिनों से हो रही वर्षा के कारण एक दर्जन से अधिक कच्चे घर गिर गए है। कई लोग बेघर हो गए हैं। धानरोपनी के इस मौसम में घरों के गिरने से गांव के गरीब किसानों को दोहरा मार सहना पड़ रहा है। गुमला के लूटो गांव में मोकिल अंसारी का कच्चा मकान शनिवार की सुबह गिर गया। घर में रखे सामान भी मिट्टी में दब गया। बसिया थाना चौक के समीप शंकर सिंह का घर वर्षा के कारण गिर गया। लगातार हो रही वर्षा के कारण कच्चा मकान गिरने का ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भय बना हुआ है। कामडारा के सरिता पंचायत के बुरुहातु निवासी अलफोनस टोपनों की घर की दीवार बीती रात वर्षा के कारण गिर गई। चैनपुर के केडेंग भंडारटोली गांव में लगातार हो रही वर्षा से के कारण बीती रात एक फुटकल का विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से गांव के कलुवा गो और सलीम गोप का घर क्षतिग्रस्त हो गया। कलुवा गोप के घर का दो रूम पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। झार गिरने से जान माल नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं है लेकिन वर्षा के कारण बेघर हुए प्रभावित परिवार प्रशासन से सहायता की उम्मीद लगाए हुए है। जल जमाव से सड़क कीचड़ में तब्दील :

लगतार वर्षा से जगह-जगह जल जमाव हो गया है। जल जमाव के कारण ग्रमीण क्षेत्र की कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है जिससे लोगों को चलने में मुश्किल हो रही है। शहरी क्षेत्र में नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है। जलस्तर के बढ़ने से शहरी क्षेत्र में भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है। धान रोपनी हुई तेज :

कृषि वैज्ञानिक डा.संजय कुमार के अनुसार यह मौसमी पानी है। दो दिन और बारिश होगी। धान रोपनी के लिए वर्षा काफी लाभकारी है। धान रोपनी का काम तेजी से चल रहा है। सब्जी की खेती को नुकसान हो सकता है लेकिन धान के अनुकूल है यह वर्षा। स्वस्थ पर पड़ा है प्रतिकूल असर :

वर्षा का असर लोगों के स्वाथ्य पर सीधा देखा जा सकता है। अभी का वर्षा ऐसा है कि न तो रूक सकते हैं और चल सकते हैं। ऐसी परिस्थिति में लोग थोड़ा सा भी भींग रहे हैं उसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सर्दी बुखार खांसी आम समस्या हो गई है। टला बड़ा हादसा :

केडेंग के भंडारटोली में जहां पर रांची जाने वाली अंजनी नामक यात्री बस रात भर खड़ी की जाती है पुटकल का पेड़ वहीं पर गिरा है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की रात में भी गाड़ी यहीं खड़ी थी। शनिवार की सुबह तीन बजे बस खुली। बस खुलने के बाद पेड़ गिर गई। बस खुलने से पहले पेड़ के गिरने से कई यात्रियों की जाने जा सकती थी। बसिया बीडीओ ने पहुंचाया राहत सामग्री :

बसिया में भागीडेरा में वर्षा के कारण देवी साहु के मकान की एक दीवार गिर गई। सूचना मिलने पर बीडीओ रवींद्र कुमार गुप्ता, सीओ रवींद्र कुमार पांडेय, अंचल निरीक्षक हरिहर प्रसाद ने क्षेत्र का भ्रमण किया। आपदा राहत मद से मुआवजा देने का भरोसा दिया। बीडीओ ने शंकर सिंह का घर जाकर राहत सामग्री पहुंचने का काम किया। बीडीओ ने कहा कि आपात काल में होनी होनी वाली घटना की उन्हें अबिलंब सूचना दें। मदद करने का प्रयास किया जाएगा। पर्यटक स्थल बाघमुंडा नहीं जाने की अपील :

दक्षिणी कोयल नदी में बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए बसिया एसडीओ संजय पीएम कुजूर ने बाघमुंडा जलप्रपात पिकिनिक स्पाट का निरीक्षण किया और लोगों को बाघमुंडा नहीं जाने की अपील की है। उन्होंने बाघमुंडा जलप्रपात का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेने वालों में एसडीओ संजय पीएम कुजूर के साथ बीडीओ रबिन्द्र कुमार गुप्ता,इंस्पेक्टर बैजू उरांव,थाना प्रभारी अनिल लिडा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी